फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मुख्यमंत्री का रोड शो आज : सीएम साहब एक गेड़ा ठंडी सड़क और कैथल रोड पर भी मार के देख लो...

मुख्यमंत्री का रोड शो आज : सीएम साहब एक गेड़ा ठंडी सड़क और कैथल रोड पर भी मार के देख लो...

Mon, 15 Oct 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का रोड शो आज : सीएम साहब एक गेड़ा ठंडी सड़क और कैथल रोड पर भी मार के देख लो...
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज करनाल में पद यात्रा करेंगे। अधिकारियों ने रूट प्लान के लिए शहर की चकाचक सड़क को चुना है। शायद इसलिए कि रास्ते में कोई गड्ढा न आए। सीएम शहीद मदन लाल धींगड़ा चौक से होते हुए कुंजपुरा रोड पर सनातन धर्म मंदिर पैदल चलेंगे। रास्ते में कोई गड्ढा न आ जाए, इसलिए प्रशासन की ओर से पूरे बंदोबस्त किए गए हैं। रविवार को गड्डा भरने वाली टीम को विशेष रूप से इस रूट पर लगाया गया और सभी जगह के गड्ढे भरे गए। पद यात्रा के दौरान सीएम के साथ होगा कार्यकर्ताओं और प्रशासन का अमला, लेकिन जिले की सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं है। यहां तक की शहर के माल रोड पर ही गहरे गड्ढे बन चुके हैं। इस सड़क पर डीसी और एसपी के अलावा कई अधिकारियों के आवास हैं। यह हाल तब है यह सड़क एनएच 709 ए घोषित हो चुकी है।
अमर उजाला की टीम ने इस नेशनल हाईवे पर करनाल से जुंडला तक सफर किया। पड़ताल में सामने आया कि चिड़ाव गांव से जुंडला के बीच दो किलोमीटर में ही हादसे के 100 से ज्यादा गड्ढे हादसे का प्वाइंट हैं। सफर जोखिम से भरा है। इस हाईवे पर रात को सफर में खतरा कहीं ज्यादा है। स्थानीय निवासियों की डिमांड है कि सीएम साहब शहर की सड़क की बजाय एक बार एनएच 709ए की पैदल यात्रा करें। सड़क की दशा और राहगीरों की पीड़ा उन्हें खुद ब खुद पता चल जाएगी। इसके साथ ही सेक्टर-13, सेक्टर-8, 9, समेत सेक्टर 6 की सड़कों की हालत भी खस्ता है। सड़कें इतनी टूट चुकी हैं कि अब यहां से धूल उड़ने लगी है।
विज्ञापन


एनएच 709ए, हालात ग्रामीण सड़क से भी बद्तर
करनाल-असंध रोड पर रोजाना सफर करने वाले अमरपाल, मुकेश, अनिल, देवेंद्र, प्रदीप व राहुल ने मांग की कि सीएम साहब एक बार एनएच 709ए (ठंडी सड़क से अंसध जाने वाला मार्ग) का हाल देखिए। इस नेशनल हाईवे के हालात गांव की सड़क से भी बद्तर हैं। अधिकारी एनएचएआइ की सड़क बताकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं, लेकिन इस रास्ते पर रोजाना सफर करने वाले कहां जाएं?
विज्ञापन
विज्ञापन


जानलेवा हुए गड्ढे, रोजाना बढ़ रहे हादसे
स्थानीय लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे के गड्ढे जानलेवा हो गए हैं। रोजमर्रा यहां हादसे बढ़ रहे हैं। बीती दो अक्तूबर को कतलाहेड़ी गांव के दो युवक के बाइक गड्ढे में गिरने की वजह से चोटिल हो गए थे। राहगीरों ने उन्हें एंबुलेंस के जरिये कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पहुंचाया था। ऐसे हादसे आए दिन हो रहे हैं। इसकी मुख्य वजह हैं गहरे और खतरनाक गड्ढे।

20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार भी खतरनाक
अमर उजाला की टीम ने करीब 12 किलोमीटर की सड़क का बाइक पर निरीक्षण किया। रास्ते में सैकड़ों गड्ढे आए। इनसे बचकर निकलना आसान नहीं था। कहीं-कहीं तो 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार भी जानलेवा साबित हो सकती है। धूल के गुबार दम घोटते हैं। एनएच 709 ए पर कई जगह एक फीट तक गहरे गड्ढे बन चुके हैं। अब विभाग ने कई जगह पत्थर डाल दिए। यह सड़क पर फैलने से बाइक चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

सुबह नौ बजे शुरू होगी पैदल यात्रा
मुख्यमंत्री 15 अक्तूबर को सुबह साढ़े 9 बजे शहीद मदनलाल ढीगड़ा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद यहीं से अपनी पद यात्रा शुरू कर लोगों को स्वच्छता का संदेश देंगे। पद यात्रा शुरू मेला राम पब्लिक स्कूल के सामने से गुजरते हुए मुगल कैनाल चौक, बीकानेर स्वीट्स के नजदीक भगवान परशुराम चौक, कुंजपुरा रोड से होती हुई सनातन धर्म मंदिर के पास पहुंचेगी। इसके बाद सीएम स्कूटर मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कुंजपुरा रोड को मास्टिक एस्फाल्ट की सड़क में पहले ही तब्दील किया जा चुका है। एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक को पदयात्रा का ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है।

सड़क करनाल की, मरम्मत जींद से होगी
करनाल में खराब हो चुकी सड़क को ठीक कराने की जिम्मेदारी जींद के एनएचएआइ अधिकारियों की है। चूंकि वह दूर हैं इसलिए उन्हें सही स्थिति के बारे में पता नहीं चल पाता। यह सड़क स्थानीय अधिकारियों के पास होती तो जिले के लोग उनसे गुहार लगा सकते थे। जींद के अफसर जब तक गड्ढों की सुध लेते हैं तब तक देर हो चुकी होती है।


बरसात से खराब हुई सड़क : विजय
एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विजय शर्मा का कहना है कि अधिक बरसात के कारण सड़कें खराब हो गईं हैं। करनाल से चिड़ाव मोड़ तक और असंध के पास इसे फोरलेन किया जा रहा है। जहां सड़क खराब है वहां मरम्मत का कार्य जारी है। इसके अलावा, नगर निगम के ईओ धीरज कुमार व हुडा के कार्यकारी अभियंता धर्मबीर सिंह का कहना है कि लगातार सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं, पीडब्ल्यूडी के एसई वीरेंद्र जाखड़ का कहना है कि जहां से भी टूटी हुई सड़क की शिकायत आती है, वहां पर टीम भेज कर गड्ढों को भरा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed