फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   किसानों ने गिरफ्तारी के दौरान पानी नहीं मिला तो थाने के बाहर लगाया जाम, प्रशासन ने बुलाई समीक्षा बैठक

किसानों ने गिरफ्तारी के दौरान पानी नहीं मिला तो थाने के बाहर लगाया जाम, प्रशासन ने बुलाई समीक्षा बैठक

Sat, 11 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने गिरफ्तारी के दौरान पानी नहीं मिला तो थाने के बाहर लगाया जाम, प्रशासन ने बुलाई समीक्षा बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। नए शुगर मिल व गन्ने की बकाया राशि को लेकर चल रहा आंदोलन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भाकियू की ओर से 97 से ज्यादा किसानों ने गिरफ्तारी की। गिरफ्तारी के दौरान थाने में पानी नहीं मिलने पर जहां किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने थाने के बाहर ही जाम लगा दिया। करीब आधा घंटा तक किसानों ने हंगामा काटा, वहीं बढ़ते टकराव को देखते हुए प्रशासन ने आनन फानन में शुगर मिल को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई। फिलहाल विवाद टलने की बजाए बढ़ता ही जा रहा है। भाकियू का कहना है कि जब तक लिखित में आश्वासन नहीं होगा, वे आंदोलन जारी रखेंगे, उधर प्रशासन ने धरने को गैरजरूरी करार दिया है। वकीलों की तरफ से चांद राम चौहान ने किसान के रूप में अपना समर्थन दिया। वकीलों ने कहा कि किसी भी कानूनी विषय में वकील बिना फीस के केस लड़ेंगे। 18वें दिन गिरफ्तारी देने वालों का उत्साह चरम पर था। करनाल के 97 किसानों ने गिरफ्तारी दी। गिरफ्तारी जत्थे का नेतृत्व श्याम सिंह राणा और यशपाल राणा ने किया। इस मौके पर अभय राम, रामकुमार नंबरदार, कृष्ण कुमार, सुल्तान सिंह, बल सिंह, राजबीर, बंसीलाल, राजकुमार, रणधीर, राजपाल सिंह, हरी सिंह, रामकृष्ण, विनोद राणा, धनेतर जनेस, किसान नेता व कृषि वैज्ञानिक डा. सतबीर तोमर, जोगिन्द्र बसताड़ा, बबली राणा, सुरेन्द्र बेनिवाल, दुलीचंद, जसबीर, शिवनाथ, अली खान, शेरदीन, नाजर खान, ईनाम सिंह, ब्रह्म सिंह, नरेश राणा समेत तमाम लोग शामिल थे।
इस अवसर पर श्याम सिंह मान, मेहताब सिंह कादियान ने धरने की अध्यक्षता की। इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह घुम्मन, सुरेन्द्र सांगवान, सतपाल बड़थल, बाबूराम बड़थल, बाबूराम डाबरथला, सतीश कलसौरा, राज सिंह राणा, दिलावर सिंह, ओमपाल सिंह, सुरेन्द्र पाल कांबोज, जितेन्द्र चोरपुरा, राज राणा, जयभगवान, महावीर सिंह, ओमपाल सिंह, वेदपाल, पूर्णचंद, धर्मपाल, राजेन्द्र राणा, सुनील पंवार, देवेन्द्र मैहला, श्रवण कुमार, नवाब सिंह, रामेश्वर और सुभाष चन्द मौजूद थे।
विज्ञापन


सरकार की ओर से बातचीत का न्योता
शुक्रवार को एमडी शुगर मिल प्रद्युमन्न किसानों के धरने के बीच पहुंचे और बातचीत का न्यौता दिया। इस पर किसानों ने न्यौते को स्वीकार कर लिया। इस मामले में शनिवार को किसानों की प्रदेश स्तरीय बैठक होगी। इसके बाद प्रदेश स्तरीय भाकियू का प्रतिनिधि मंडल बातचीत करने के लिए शुगर मिल के रेस्ट हाऊस में जाएगा। उसके बाद ही कोई न कोई निर्णय हो पाएगा। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि किसानों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्हें दूसरे जिलो से प्रस्ताव मिल रहे हैं कि वहां से किसान आंदोलन में शामिल होना चाहते है। यदि सरकार चाहती है कि समझौता हो तो उसे कुछ कदम आगे बढ़ाने होंगे और यह भरोसा दिलाना होगा कि वह किसानों का भला चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग पूरी हो रही है तो धरना क्यों?
करनाल। शुगर मिल करनाल के विश्राम गृह में शुक्रवार को दर्जनों सरपचों व गन्ना किसानों की बैठक हुई। इसमें डिंगर माजरा गांव के अमर सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों के लिए बहुत कुछ किया है। किसानों के गन्ने की पेमेंट अधिकतर दे दी गई है, किसानों को कोई दिक्कत नहीं है, हम भी किसान हैं और इस मिल में गन्ना लाते हैं, इसके बावजूद भी कुछ लोग किसानों की मांग के लिए धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जब हमारी मांग मुख्यमंत्री या विधायक बिना मांगे पूरी कर रहे हैं तो हमें धरने की क्या जरूरत है? सरपंच एसोसिएशन करनाल ब्लॉक के प्रधान नरेश कुमार नली व गन्ना किसान पवन स्टोंडी ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घरौंडा की धान रैली में किसानों के लिए गन्ने की बकाया राशि देने की घोषणा की थी इसके साथ ही कईं ऐतिहासिक फैसले भी लिए थे, परंतु इसके बावजूद भी किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं, ऐसा मालूम होता है कि कुछ किसान मुख्यमंत्री की धान रैली से बौखलाए हुए हैं और राजनीति का शिकार होकर ऐसा कर रहे हैं। गन्ना किसान शेर सिंह मरगान ने कहा कि किसान के हित वर्तमान सरकार में सुरक्षित हैं, सरकार नियमानुसार काम कर रही है। इस मौके पर सरपंच सुनील कैमला, नरेश हरसिंहपुरा, राम मेहर रसीन, दिलबाग उपली, महासिंह उपली, परमबीर खरकाली, जयराज बजीदा जट्टान, सतबीर रसूलपुर, प्रवीण गुढ़ा, सुमीत कल्याण कुटेल, रोबिन चौहान सुल्तानपुर, संदीप सुभरी, सत्यवान महमदपुर, राजेश कुमार शेखपुरा, सुमित ढाकवाला, रंजीत खोराखेड़ी के सरपंच व गन्ना किसान उपस्थित थे जिन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल किसानों के सच्चे हितैषी हैं और शुगर मिल नवीनीकरण का कार्य शीघ्र चालू हो जाएगा।


विधायक ने डीसी के साथ की समीक्षा बैठक
करनाल। शुक्रवार को पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में डीसी डॉ. आदित्य दहिया व शुगर मिल एमडी प्रद्युमन सिंह व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ शुगर मिल के नवीनीकरण संबंधित समीक्षा बैठक रखी गई, जिसमें निर्देश देते हुए हैफेड के चेयरमैन व घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि अधिकारी समयबद्ध तरीके से काम को आगे बढ़ाएं, इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न हो। जो घोषणाएं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की हैं, उन कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि समय से पहले शुगर मिल की टेंडर प्रक्रिया का काम शुरू किया जा सके। इस मौके पर विधायक ने शुगर मिल के नवीनीकरण संबंधी कार्य को गति देने के लिए चंडीगढ़ के उच्चाधिकारियों से भी मौके पर फोन पर बात की और निर्देश दिए कि शुगर मिल टैंडर प्रक्रिया के कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि समय पर कार्य पूरा हो सके। इस अवसर पर शुगरफेड चेयरमैन चन्द्र प्रकाश कथूरिया व आरएसएस कोआर्डिनेटर दलपत सिंह, मार्केट कमेटी के चेयरमैन मलूक सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed