{"_id":"5a7213ce4f1c1b7e268b79a7","slug":"101517425614-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के साथ सड़क क्रास कर रही छह साल की बच्ची को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता के साथ सड़क क्रास कर रही छह साल की बच्ची को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता के साथ सड़क क्रास कर रही छह साल की बच्ची को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। गांव नगला फार्म के समीप अपने पिता के साथ सड़क क्रोस कर रही छह साल की बच्ची को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। नंगला फार्म निवासी टिंकू ने बताया कि मंगलवार शाम को अपनी छह साल की बेटी गुजन को घुमाने के लिए घर से निकला था। वे दोनों जब पैदल सड़क क्रास करने लगे तो गुंजन को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जब वह घायल अवस्था में उसे अस्पताल में लेकर गया तो वहां उपचार के दौरान उसकी बेटी ने दमतोड़ दिया। पुलिस जांच अधिकारी संजय ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया व आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।