फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मेरिट लिस्ट देख छात्रों के चेहर पर छाई चमक

मेरिट लिस्ट देख छात्रों के चेहर पर छाई चमक

Thu, 06 Jul 2017 11:07 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
मेरिट लिस्ट देख छात्रों के चेहर पर छाई चमक
मेरिट लिस्ट देख छात्रों के चेहर पर छाई चमक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। कॉलेजों में दाखिले शुरू हो गए हैं। मिशन एडमिशन के तहत गुरुवार को सभी कॉलेजों ने अपनी पहली कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। एक दिन देरी से जारी हुए कट ऑफ लिस्ट में अपना नाम ढूंढने के लिए छात्रों की भीड़ दिनभर कॉलेज में जुटी रही। अनेक विद्यार्थियों के साथ उनके पेरेंट्स, भाई-बहन भी मेरिट सूची देखने के लिए कॉलजों में पहुंचे हुए थे। मेरिट सूची पर नजर दौड़ाई जाए तो लगभग सभी कॉलेजों में बीए और बीकॉम की मेरिट सबसे ऊपर रही। बीकॉम ऑल इंडिया कैटेगरी में जहां दयाल सिंह कॉलेज का सबसे ज्यादा उच्चतम 100 प्रतिशत रहा, वहीं सभी कॉलेजों का न्यूनतम कटऑफ भी 90 प्रतिशत पर रहा। वहीं बीए में सबसे उच्चतम 98 प्रतिशत दयाल सिंह और पं चिरंजी लाल राजकीय कॉलेज का रहा, वहीं न्यूनतम कट 85 पर लगा। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार कट ऑफ अधिक रहा, लेकिन इसके बाद भी मेरिट लिस्ट देखकर विद्यार्थियों के चहरे खिले नजर आए। कट ऑफ देखने के लिए दिनभर विद्यार्थियों का कॉलेज में तांता लगा रहा। कट ऑफ में अपना नाम देखने के बाद विद्यार्थी दाखिला फीस व बस पास के लिए इंक्वायरी विंडो पर पूछताछ करते नजर आए। हालांकि जिन विद्यार्थियों का पहली सूची में नाम नहीं आया उनके चेहरे पर मायूसी नजर आई। लेकिन अभी दो सूची बाकि होने के चलते उन्हें दूसरी व तीसरी सूची में अपना नाम आने की उम्मीद के साथ घर लौटना पड़ा। उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार पहली कट ऑफ लिस्ट जारी होते ही दाखिला का सिलसिला भी शुरू हो गया। जिन छात्रों का लिस्ट में नाम आया है, उनका दाखिला 10 जुलाई तक चलेगा। एडमिशन समय निकलने के बाद विद्यार्थियों को किसी भी कीमत पर एडमिशन नहीं मिलेगा। इसके बाद 10 जुलाई को दूसरी और 15 जुलाई को तीसरी कट ऑफ लिस्ट जारी होगी। साथ ही सभी कॉलेजों में 15 जुलाई से कक्षाएं भी लगनी शुरू हो जाएंगी। जो विद्यार्थी कक्षाओं से आउट रहेंगे, उन्हें कॉलेज से आउट करने के भी निर्देश हैं।-----------------------------
बॉक्स
डीएवी कॉलेज कटऑफ लिस्ट
क्लास उच्चतम कटऑफबीए- 94.6 75.4बीकॉम एडिड - 95.8 85.6बीकॉम आनर्स- 95.2 90बीकॉम कंप्यूटर साइंस- 92.2 78.4बीएससी नॉन मेडिकल- 90.8 84.8बीबीए- 90.8 78.4बीसीए- 89.8 74.8बीएमसी- 83.8 63.4----------------------------------बॉक्स
विज्ञापन

दयाल सिंह कॉलेज
बीए- 98 80.8बीए आनर्स- 95.2 92.2बीए आनर्स इंग्लिश- 93.8 88.2 बीकॉम आनर्स- 100 94.6बीकॉम- 93.8 90.8बीएससी नॉन मेडिकल- 96.2 91.2 बीएससी बायोटेक- 94 89.6बीएससी कंप्यूटर- 92.6 87.2बीएसी मेडिकल- 94 89.6बीसीए- 91.6 83.8-----------------------------------------बॉक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महिला कॉलेज
बीए- 90.2 84.6बीए आनर्स- 98 89.6बीकॉम- 92.4 89.2बीएससी नॉन मेडिकल- 94.6 91.2कंप्यूटर साइंस- 92.6 87.4 बीसीए- 89.4 83.6बीबीए- 94 86.2-------------------------------बॉक्स
डीएवी महिला कॉलेजबीए- 95.2 79बीएससी मेडिकल- 94 92.2बीएससी नॉन मेडिकल- 96.2 88.6बीएससी कंप्यूटर साइंस- 92.6 87बीबीए- 90.4 82.2बीसीए- 87.6 77.8बीकॉम- 92.4 87.8बीकॉम एप्लीकेशन- 95.2 79-------------------------------बॉक्स

पं चिरजी लाल राजकीय कॉलेजबीए- 98 86.6बीकॉम 96 92बीसीए- 92 86.4बीएससी कंप्यूटर साइंस- 92 89.8बीएससी नॉन मेडिकल- 94.6 95.2बीएससी इलेक्ट्रानिक- 92 87.6बीएससी बायोटेक- 94 92.6बीएससी मेडिकल- 95 95
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed