{"_id":"60283d8f8ebc3ee960756dbc","slug":"10-arrested-in-phusgarh-matter-karnal-news-knl60960612","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुसगढ़ मामले में 10 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुसगढ़ मामले में 10 गिरफ्तार
विज्ञापन
गांव फूसगढ़ की वाल्मीकि बस्ती में हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपी सीता सहित 10 आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अभी तक 13 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं अभी 30 से ज्यादा आरोपी फरार चल रहे हैं, जिन्हें पुलिस जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। दूसरी ओर गांव में शांति बनी रहे, इसलिये पुलिस तैनात की गई है।
बता दें 11 फरवरी को गांव फूसगढ़ की वाल्मीकि बस्ती में आरोपी सीता ने अपने अन्य करीब 70 लोगों के साथ मिलकर तोड़फोड़ की थी। आरोपियों ने हाथ में लाठी डंडे, तलवार, लोहे की रॉड के साथ घरों में घुसकर ग्रामीणों के सामान तोड़ दिये थे। वहीं तीन बाइकों को आग लगा दी थी। इसके अलावा करीब सात बाइक क्षतिग्रस्त कर दी थी। इतना ही नहीं पिस्तौल से फायर भी किया गया था, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया था। इसके बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। 12 फरवरी को समाज के लोगों में गांव की चौपाल में महापंचायत कर पलायन करने व एक व्यक्ति ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी जिससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीसी व एसपी ने मौके पर पहुंचकर समाज के लोगों को समझाया और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। तब जाकर समाज के लोग शांत हुए।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने 12 फरवरी को तीन आरोपी अमन चढ्डा उर्फ रमन, मोन्टी उर्फ राजन, काशी उर्फ विक्रम निवासी गांव फूसगढ़ को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी रितिक उर्फ सीता, राहुल कृष्ण, कर्ण, भोला उर्फ कर्मबीर, गौरव उर्फ मोटा, शुभम, हर्ष, मलकीत और साहिल को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
जिन आरोपियों ने तोड़फोड़ की है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल इस मामले में मुख्य आरोपी सहित 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गंगाराम पुनिया, एसपी करनाल।