फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   1.77 lakh froud

वायु सेना के जवान से 1.77 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
1.77 lakh froud
साइबर ठगों ने वायु सेना के जवान के खाते से एक लाख 77 हजार रुपये निकाल लिए। जवान ने घर आने के लिए इंडिगो फ्लाइट का टिकट खरीदा था जब वह उसे कैंसल कराने लगा तो ठगों ने उसके खाते से रुपये निकाल लिए। जवान के पिता की शिकायत पर सदर लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बसंत विहार निवासी रामेश्वर दास ने बताया कि उसका बेटा अजय सरोए वायुसेना में है और इस समय लेह में तैनात है। उसके बेटे ने घर करनाल आने के लिए इंडिगो फ्लाइट का टिकट बुक कराया था। बाद में टिकट रद्द करवाने के लिए इंडिगो कस्टमर केयर का फोन नंबर इंटरनेट पर सर्च किया। उस नंबर पर बात होने पर एक एप डाउनलोड करने को कहा गया। वह एप डाउनलोड करते ही उसके खाते से रुपये कटने शुरू हो गए। पहली रकम 1.37 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन रिलाइंस डी में हुआ। इसके बाद दो और ट्रांजेक्शन 20-20 हजार रुपये की हुई। 4 फरवरी को एसबीआई में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed