{"_id":"67b227d50cdfce166b01a0c5","slug":"youths-were-made-aware-against-drug-abuse-through-kabaddi-cup-competition-kaithal-news-c-245-1-kht1001-127951-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कबड्डी कप प्रतियोगिता से युवाओं को नशे के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कबड्डी कप प्रतियोगिता से युवाओं को नशे के खिलाफ किया जागरूक
विज्ञापन
10-कैथल। वजीर खेड़ा गांव में कबड्डी कप दौरान युवाओं का नशे के दुष्परिणामों बारे अवगत करवाते पु
गुहला-चीका, कलायत (कैथल )। नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत पुलिस ने रविवार को सीवन, पोलड़, कांगथली, चीका, पीडल व वजीर खेड़ा में कबड्डी कप आयोजित किया गया। इस कप की प्रतियोगिता के दौरान पुलिस की टीमों ने युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी दी कि इस दौरान युवाओं सहित अन्य को बताया कि नशा करने वाला व्यक्ति खुद के साथ-साथ अपने परिवार को भी बर्बाद कर देता है। मनुष्य के लिए नशे का सेवन किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है और नशे के कारण लाखों युवा जिंदगी खो चुके है और बहुत से परिवार बेघर हो गए है।
युवाओं को खेल या अन्य गतिविधि में बेहतरीन कार्य करके अपने माता पिता, गांव समाज का नाम रोशन करना चाहिए। नशा मुक्त व अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे। पुलिस मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है। मगर लोगों में नशा के खिलाफ जागरूकता पैदा करने तथा इस अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है। आमजन नशे से संबंधित कोई भी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -