फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth tied with Sarrie, looted 40 rupees from house

युवक को साड़ी से बांधा, 40 हजार, जेवर और फोन लूटा

Mon, 20 Jul 2015 11:55 PM IST
अमर उजाया ब्यूरो। कैथल
अमर उजाया ब्यूरो। कैथल Updated Mon, 20 Jul 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
कैथल। माता गेट में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे 2 युवकों ने घर में घुसकर पिस्तौल की दम पर
विज्ञापन

चालीस हजार रुपये, जेवर और फोन लूट लिया। दो युवकों ने घर में अकेले युवक को बांधा और पैसे, गहनों और फोन ले गए।  सूचना मिलने पर डीएसपी राजेंद्र सिंह, एसएचओ सिटी, सीआईए की टीमों ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

 माता गेट निवासी शिवम गोयल ने बताया कि वह सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर पर अकेला था। मां और बहन के घर खुराना रोड गई थी। तभी घर का दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। खोलकर देखा तो दो युवक खड़े थे। उन्होंने उससे उसकी मां के बारे में पूछा। कहा कि उसकी मां से डेढ़ लाख रुपये लेने है। शिवम गोयल ने कहा कि मेरी मां उसकी बहन के घर खुराना रोड पर गई है। तभी दोनों युवकों ने कहा कि पानी तो पिला दो। जैसे ही वह अंदर पानी लेने गया तो दोनों पीछे-पीछे अंदर घुस गए।
विज्ञापन


दरवाजा बंद कर दिया। एक युवक ने उसकी गर्दन दबा ली और उसके मुंह पर पिस्तौल रख ली। एक ने उसके मुंह पर पिस्तौल के हिस्सा मारा। नाक पर चोट लगी है। उसने युवकों से पूछा भी कि उन्होंने किस चीज के पैसे लेने है। लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। इसके बाद दोनों ने उसे रसोई में साड़ी से बांध दिया। पहले तो एलईडी की आवाज तेज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंची से अलमारी का ताला तोड़ा और नकदी व सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। जाते-जाते घर में रखे दो मोबाइल भी ले गए। काफी मशक्कत के बाद अपने हाथ-पैर खोले और जोर-जोर से आवाजें लगाई। आवाज सुनकर पड़ोसी आए और दरवाजा तोड़ कर उसे बाहर निकाला। शिवम की मां स्नेहलता ने बताया कि वह खुराना रोड पर बेटी से मिलने गई थी। सूचना मिलते ही घर पहुंची।


स्नेहलता ने बताया कि घर में से 6 अंगुठियां, 2 कानों के टॉप्स, गले की चैन, चांदी के लक्ष्मी, गणेश, सिक्के और लगभग 40 हजार रुपये गायब हैं। जांच अधिकारी एसआई रणधीर सिंह ने बताया कि शिकायत ले ली है। थाना शहर प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed