{"_id":"67cb55f3ec4d978a5b093cf8","slug":"youth-showed-their-strength-in-kabaddi-kaithal-news-c-18-1-knl1004-597269-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कबड्डी में युवाओं ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कबड्डी में युवाओं ने दिखाया दमखम
Sat, 08 Mar 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत पुलिस प्रशासन ने छौत में शुक्रवार को कबड्डी खेल प्रतियोगिता करवाई। इसके माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में डीएसपी बीर भान व नशा जागरूकता टीम में शामिल इंस्पेक्टर रामलाल, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार व होमगार्ड शमशेर सिंह ने युवाओं सहित आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
डीएसपी बीर भान ने बताया कि नशा करने वाला व्यक्ति खुद के साथ साथ अपने परिवार को भी बर्बाद कर देता है। मनुष्य के लिए नशे का सेवन किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है और नशे के कारण लाखों युवा जिंदगी खो चुके है और बहुत से परिवार बेघर हो गए है।
उन्होंने कहा कि नशे से शरीर व घर दोनों का नाश होता है। नशा नहीं करना चाहिए। युवाओं को खेल या अन्य गतिविधि में बेहतरीन कार्य करके अपने माता पिता, गांव समाज का नाम रोशन करना चाहिए। नशा मुक्त व अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे।