फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth should give up drugs and concentrate on education and sports: Dr. Sunil

Kaithal News: नशा छोड़कर शिक्षा-खेल में जुटें युवा ः डॉ. सुनील

Sat, 31 Jan 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 31 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Youth should give up drugs and concentrate on education and sports: Dr. Sunil
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय, कलायत में नशे के दुष्प्रभावों से विद्यार्थियों को अवगत कराने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सुनील गर्ग ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए।

रैली का आयोजन महाविद्यालय की ड्रग अवेयरनेस कमेटी और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। रैली को प्राचार्य डॉ. सुनील गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। युवाओं को हर तरह के नशे से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम की संयोजक सहायक प्राध्यापक रीतू देवी रहीं।

रैली के दौरान छात्राओं ने ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ और ‘नशा मुक्त भारत-स्वस्थ भारत’ जैसे नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी भी रैली में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में एंटी ड्रग सेल प्रभारी रीतू देवी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाते हैं। एनएसएस प्रभारी डॉ. कविता रानी ने स्टाफ सदस्यों और छात्राओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर शीला मैडम, डॉ. रामजुवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed