{"_id":"696550e1fce897e7e502e584","slug":"youth-power-is-the-real-capital-principal-kaithal-news-c-18-1-knl1004-822760-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा शक्ति ही वास्तविक पूंजी : प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा शक्ति ही वास्तविक पूंजी : प्राचार्य
Tue, 13 Jan 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
राजौंद। गांव नीम वाला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इसका आयोजन मेरा युवा भारत कैथल के जिला युवा अधिकारी मोहित व युवा अधिकारी प्रदीप राविश व ब्लॉक स्वयंसेविका गुरप्रीत कौर द्वारा किया गया। प्राचार्य लखमीचंद ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक पूंजी है और यदि युवा आत्मनिर्भरता, स्वदेशी तथा अनुशासन को अपनाएं तो देश को नई दिशा मिल सकती है। इस दौरान कार्यक्रम में गांव नीम वाला के सरपंच राजा राम ने युवाओं को लक्ष्य निर्धारण, सकारात्मक सोच और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन