फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth festival at ITI Kaithal on 21st and 22nd

Kaithal News: आईटीआई कैथल में युवा महोत्सव 21 और 22 को

Sun, 17 Nov 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 17 Nov 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Youth festival at ITI Kaithal on 21st and 22nd
कैथल। राजकीय आईटीआई में 21 व 22 नवंबर को युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। अब इसके आवेदन की तिथि बढ़ाकर 19 नवंबर कर दी गई है। ये एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने दी है। बताया कि जिला का कोई भी युवा 15 से 29 वर्ष तक आयु वर्ग के युवक-युवतियां 19 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक रजिस्ट्रेशन फार्म https://itiharyana.gov.in/sites/default/files/2024-10/DYF Registration Form 2024.pdf लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए प्रतिभागी को रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ दसवीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, फैमिली आईडी, फोटो व बैंक खाता की प्रति लाना अनिवार्य हैं। प्रथम आने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन 19 नवंबर तक राजकीय आईटीआई कैथल, खंड स्तरीय आईटीआई तथा नेहरू युवा केंद्र कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से जमा करवा सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए संस्थान में संपर्क कर सकते हैं। एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने बताया कि जिला स्तरीय युवा महोत्सव में 11 प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसमें लोक गीत ग्रुप, लोक गीत एकल, ग्रुप डांस हरियाणवी व एकल, फाक सांग ग्रुप व एकल, पोस्टर मेकिंग, कहानी लेखन, कविता, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी, साइंस प्रोजेक्ट व मॉडल आदि प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 2100 रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। द्वितीय को 1500 व तृतीय को 1100 रुपये व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस मौके पर राजकीय आईटीआई प्रिंसिपल सतीश मच्छाल के अलावा विभिन्न कॉलेजों के प्रिंसिपल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed