फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth commits suicide by consuming poison, five accused of harassment

Kaithal News: जहर खाकर युवक ने दी जान, पांच पर उत्पीड़न के आरोप

Thu, 07 May 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 07 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by consuming poison, five accused of harassment
मृतक कमल। परिजन - फोटो : 1
कैथल। हाबड़ी गांव में 32 वर्षीय युवक कमल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी ने गांव के ही पांच लोगों पर उसके पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पूंडरी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डेरा डीग रोड, हाबड़ी निवासी सोनिया रानी ने बताया कि उसकी शादी 2018 में कमल कुमार के साथ हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं- रितिका (7) और रितिक (4)। करीब तीन वर्षों से गांव के ही राजबीर, अंकित, इंद्रजीत, दयाल सिंह और अमित उसके पति को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि जमीन के बंटवारे को लेकर वे अक्सर कमल कुमार के साथ मारपीट करते थे और उसे जान से मारने की धमकियां देते थे।
विज्ञापन


सोनिया रानी ने बताया कि घटना वाले दिन करीब 7 बजे फोन किया तो कमल कुमार ने कहा कि वह घर नहीं आएगा। कुछ समय बाद कमल कुमार का दोबारा फोन आया, जिसमें उसने बताया कि उसने जहर खा लिया है और वह फतेहपुर नहर के पास अपनी मोटरसाइकिल के पास है। पूंडरी थाने के जांच अधिकारी जयपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजबीर, अंकित, इंद्रजीत, दयाल सिंह और अमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed