फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth blocked the streets in protest against Agneepath

अग्निपथ के विरोध में सड़कों पर युवा, लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Youth blocked the streets in protest against Agneepath
12-कैथल। अग्निपथ योजना के विरोध में छोटूराम चौक पर जाम लगाते हुए युवा। - फोटो : Kaithal
कैथल। सेना में भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को युवा फिर सड़कों पर उतर आए। युवाओं ने इस योजना को शुरू किए जाने के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। शहर में नए बस स्टैंड के समीप स्थित छोटू राम चौक पर जाम लगाया। युवाओं ने बस अड्डे के भीतर घुसने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से वे बस अड्डे के अंदर नहीं जा पाए। जाम के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। मौके पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बस स्टैंड से हिसार, कुरुक्षेत्र, करनाल और दिल्ली जाने वाली बसों को चौक की बजाय दूसरे रूटों से भेजा गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदर्शनकारी युवाओं ने तीन दिन पहले पिहोवा चौक पर जाम लगाकर प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इसी के तहत युवा सोमवार को सुबह हनुमान वाटिका में एकत्रित हुए। उन्होंने नए बस स्टैंड के समीप स्थित छोटू राम चौक पर जाम लगा दिया । प्रशासन को इसकी सूचना पहले मिल गई थी। प्रदर्शन के मद्देनजर डीएसपी विवेक चौधरी, डीएसपी अभिमन्यु गोयत, सिविल लाइन थाना प्रभारी सतीश कुमार, एसआई रमेश कुमार पुलिस बल के साथ अलर्ट रहेे। छोटू राम चौक पर जाम लगाने के बाद करीब साढ़े 11 बजे काफी संख्या में युवा बस स्टैंड की तरफ दौड़ पड़े। प्रदर्शनकारियों ने नए बस स्टैंड में घुसने का प्रयास किया। डीएसपी विवेक चौधरी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर इन युवाओं को रोका।
विज्ञापन

इन्हें बस स्टैंड की तरफ आता देख मुख्य गेट को बंद कर दिया गया। यहां पर काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हो गए। दोपहर करीब 12 बजे डीएसपी विवेक चौधरी ने प्रदर्शन में पहुंचे किसान संगठनों के पदाधिकारियों व नेतृत्व कर रहे युवाओं से बातचीत की। आश्वासन के बाद जाम खोल दिया गया। इसके बाद किसान संगठनों के सदस्य नेशनल हाईवे 152 पर पिहोवा के थाना टोल पर चले गए। जहां उन्होंने दो घंटे के टोल फ्री करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार कर रही युवाओं की अनदेखी
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सुनील सहारण, सोहन पुनिया, जसविंद्र ढुल, विजय, अमित, अमन, एसएफआई से मनजीत, सौम्या व रेखा ने कहा कि सरकार अग्निपथ योजना लागू करके युवाओं की अनदेखी कर रही है। देश के युवा किसी भी सूरत में इस योजना को स्वीकार नहीं करेंगे। इस योजना के विरुद्ध देश के युवाओं में आक्रोश है। इस आक्रोश को शांत करने के लिए सरकार को इस योजना के निर्णय को वापस लेना चाहिए।
पुलिस प्रशासन सतर्क
डीएसपी विवेक चौधरी ने कहा कि युवाओं के प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। जिले में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो। इसके लिए सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, लघु सचिवालय में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अग्निपथ योजना के विरोध में किए गए प्रदर्शन में अभी तक किसी भी युवा के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।

राजौंद में किच्छाना कूई पर दो घंटे तक लगाया जाम
राजौंद। अग्निपथ योजना के विरोध में राजौंद में भी प्रदर्शनकारी युवाओं ने कैथल-असंध मार्ग स्थित किच्छाना कूई मोड़ पर जाम लगाया। युवा सुबह सात बजे ही सड़क पर आ गए थे। जो नौ बजे तक डटे रहे। जाम के कारण कैथल-असंध मार्ग पर वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां पर जाम की सूचना मिलने के बाद राजौंद थाना प्रभारी वीरभान मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे युवाओं को समझाया। परंतु वे नहीं माने। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल किसान नेताओं से बातचीत की गई। इसके बाद युवाओं ने जाम खोल दिया। कुछ ही समय के बाद गांव सौंगरी गुलियाणा में जींद-कैथल लिंक मार्ग पर युवाओं ने जाम लगाने का प्रयास किया। परंतु यहां पर पुलिस बल के पहुंचने के कारण वे जाम नहीं लगा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed