{"_id":"67aa612a92669821880fb392","slug":"young-man-hanged-himself-in-arjun-nagar-kaithal-news-c-245-1-kht1001-127678-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अर्जुन नगर में युवक ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अर्जुन नगर में युवक ने फंदा लगा दी जान
Tue, 11 Feb 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
कैथल। अर्जुन नगर में 35 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने युवक की पत्नी व एक अन्य युवक पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान अर्जुन नगर निवासी पवन के रूप में हुई है।
पवन के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कैलरम गांव निवासी एक युवक अर्जुन नगर में ही दुकान चलाता है। पवन की पत्नी का उसकी दुकान पर आना जाना था और दुकानदार से संबंध थे। दुकानदार के साथ मिलकर पवन की पत्नी अपने पति से झगड़ा करती थी। कई बार उस युवक के साथ घर से बाहर भी गई थी।
यदि पति रोकता था तो वह उसे तलाक की धमकी देती थी। कुछ दिन पहले भी उसने आरोपी के साथ मिलकर पवन से झगड़ा किया और आरोपी युवक के साथ कहीं चली गई थी। इससे पवन काफी परेशान हो गया और उसने फंदा लगा लिया। परिजनों ने मृतक की पत्नी व उसके सहयोगी युवक को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
शहर थाना के जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। वहीं, इस मामले में पत्नी ने आरोपों को नकारा है। उसने कहा कि उसका पति उसे पहले भी आत्महत्या करने की धमकी देता रहता था।