फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Young man dies after being hit by speeding bike; married three years ago.

Kaithal News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, तीन साल पहले हुई थी शादी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Young man dies after being hit by speeding bike; married three years ago.
पूंडरी। पूंडरी क्षेत्र के गांव पाई के पास गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय युवक दिनेश मान की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता महिला के अनुसार घटना के बाद आरोपी चालक अपनी बाइक लेकर मौके से भाग गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव फतेहपुर निवासी पूजा ने बताया कि उसकी शादी करीब तीन वर्ष पहले दिनेश मान निवासी बल्ला (करनाल), हाल निवासी फतेहपुर से हुई थी। 22 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे वह अपने पति के साथ बाइक पर गांव पाई से फतेहपुर लौट रही थी। भारत पेट्रोल पंप के पास सामने से गलत दिशा में तेज गति से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए। दिनेश का सिर सड़क से टकराने के कारण गंभीर चोट आई, जबकि वह सड़क किनारे गिरने से बच गई। पूजा ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी चालक भी गिरा था लेकिन वह तुरंत अपनी बाइक उठाकर भाग गया। किसी राहगीर ने डायल-112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दिनेश को नागरिक अस्पताल कैथल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिनेश पूंडरी में ही निजी काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूंडरी थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed