फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Young man cheated of seven lakh rupees in the name of sending him to Portugal

Kaithal News: युवक को पुर्तगाल भेजने के नाम पर सात लाख रुपये ठगे

Fri, 22 Dec 2023 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 22 Dec 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Young man cheated of seven lakh rupees in the name of sending him to Portugal
कैथल। दो शातिर ठगों ने गांव साकरा निवासी एक युवक को पुर्तगाल भेजने के नाम पर सात लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने उसे बेलारूस तक तो सही तरीके से भेज दिया, लेकिन बाद में जंगल के रास्ते आगे भेजने लगे। परिवार को अभी तक युवक के बारे में पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव साकरा निवासी ललित ने ढांड थाने में शिकायत दी थी कि बरसाना निवासी समरदीप व रमन युवकों को पुर्तगाल भेजने का काम करते हैं। आरोपियों ने उससे कहा कि वे उसके भाई नवीन को वर्क परमिट पर 13 लाख 50 हजार रुपये में पुर्तगाल भेज देंगे। इसके बाद आरोपियों ने एक अक्तूबर को उसके भाई से पासपोर्ट और दो लाख रुपये ले लिए। तीन अक्तूबर 2023 को आरोपी उसके भाई नवीन को अपने साथ दिल्ली ले गए और वहां से बेलारूस भेज दिया। विदेश जाने के बाद आरोपियों ने उससे फिर पांच लाख रुपये ले लिए और उसके भाई को जंगल के रास्ते आगे भेजने लगे, जबकि उनकी बात कानूनी तरीके से भेजने की हुई थी। उसकी नवीन के साथ 22-23 अक्तूबर को बात हुई। उसके बाद नवीन का फोन बंद हो गया और अभी कोई भी संपर्क नहीं हो पाया है। जब उसने आरोपियों से अपने भाई के बारे में पूछा तो उन्होंने अभी तक कुछ नहीं बताया है। शिकायकर्ता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसके भाई नवीन का पता लगाकर वापस भारत बुलवाया जाए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जांच अधिकारी सतपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed