फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   You will be able to fix the errors in your vaccination certificate yourself in the CoWin-App

सुविधा: कोविन-एप में खुद कर पाएंगे अपने वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र की त्रुटियां ठीक 

Mon, 24 Jan 2022 03:52 AM IST
भूपेंद्र सिंह जितेंद्र पांचाल, संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
जितेंद्र पांचाल, संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 24 Jan 2022 03:52 AM IST
सार

अब तक केवल स्वास्थ्य कर्मचारी ही वैक्सीनेशन की स्थिति को अपडेट कर सकते थे। कई लोगों के मोबाइल ठीक से दर्ज न हो पाने के कारण प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहे थे।  अब अपने मोबाइल नंबर सहित अन्य त्रुटियां लोग खुद ठीक कर पाएंगे।

विज्ञापन
You will be able to fix the errors in your vaccination certificate yourself in the CoWin-App
cowin update - फोटो : amarujala

विस्तार

कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के दौरान हुई गलत एंट्री को अब लोग खुद ही ठीक कर पाएंगे। अब तक यह सुविधा केवल स्वास्थ्यकर्मियों के पास थी। जिन लोगों से अपने विवरण दिए जाने में गलती हो गई थी, वे इसे खुद ही ठीक कर सकेंगे ताकि उन्हें प्रमाणपत्र हासिल करने में दिक्कत न हो। इससे लोगों की एक बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा। क्योंकि अब तक जो विवरण दर्ज हो गया उसे ठीक नहीं किया जा सकता था। जिस कारण लोगों को अपने प्रमाणपत्र हासिल करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि टीका लगवा चुके काफी नागरिकों के सामने प्रमाणपत्र में अशुद्धियों को लेकर समस्या आ रही थी। लोगों ने टीका तो लगवा लिया लेकिन प्रमाणपत्र में त्रुटियां पाई गईं। इसके अलावा कई लोगों के प्रमाणपत्र एप पर दिख नहीं रहे थे। टीका लगवाते समय दिया गया मोबाइल नंबर, आधार नंबर और नाम गलत होने जैसी समस्याओं का लोगों को सामना करना पड़ा। ऐसे में लोगों को एंट्री ठीक करवाने के लिए या तो स्वास्थ्य कर्मियों के पास या फिर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आशा वर्करों के पास चक्कर काटने पड़ रहे थे।
विज्ञापन


विभाग के कर्मचारियों के पास इस प्रकार की शिकायतें भी आईं कि जब किसी लाभार्थी ने टीके तो दोनों लगवा लिए हों लेकिन प्रमाणपत्र डाउनलोड न हो रहा हो। इससे टीका लगवाने वालों और टीकाकरण के कार्य में लगे कर्मियों को परेशानी हो रही थी। अब अपडेट करने का विकल्प मिलने से नागरिक खुद अपने प्रमाणपत्र में संशोधन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक मोबाइल नंबर के जरिये टीका लगवाने वालों की संख्या में भी की बढ़ोत्तरी

एक मोबाइल नंबर के माध्यम से टीकाकरण करवाने वालों की संख्या में भी विभाग ने बढ़ोतरी का विकल्प दिया है। अब तक एक मोबाइल नंबर पर किसी परिवार के केवल 4 सदस्यों को ही टीका लगवाने की अनुमति रही है, लेकिन अब 6 सदस्य एक मोबाइल नंबर पर टीकाकरण करवा सकते हैं।


जैसे ही टीका लगवा चुके किसी भी सदस्य का प्रमाणपत्र देखने के लिए मोबाइल नंबर लिखेंगे तो उस नंबर पर सभी सदस्यों के टीकाकरण की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी फिर संबंधित व्यक्ति का प्रमाणपत्र डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा बिना टीका लगवाए किसी की गलत हुई एंट्री को डिलीट करने का भी विकल्प दिया गया है। 


 सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि टीकाकरण करवाने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए विभाग ने कोविन एप को अपडेट किया है। इससे नागरिकों के साथ-साथ टीकाकरण में लगे कर्मचारियों को भी लाभ होगा। अगर बार-बार प्रयास के बावजूद एंट्री ठीक नहीं हो तो टीकाकरण में लगे कर्मचारियों का सहयोग भी लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed