{"_id":"674a0ee6c3c4faf4970885a4","slug":"you-can-apply-for-cash-award-online-kaithal-news-c-18-1-knl1004-529828-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ऑनलाइन कर सकेंगे कैश अवार्ड के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ऑनलाइन कर सकेंगे कैश अवार्ड के लिए आवेदन
Sat, 30 Nov 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। अब वह कैश अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले खेल विभाग की ओर से आवेदन किया जाता था, जिसमें कई खिलाड़ी जानकारी के अभाव में आवेदन से ही वंचित रह जाते थे। बाद में उन्हें इस राशि के लिए कोर्ट तक के चक्कर लगाने पड़ते थे।
मुख्यालय स्तर पर खिलाड़ियों की परेशानी को देखते हुए उन्हें कैश अवार्ड के लिए सीधे तौर पर ऑनलाइन आवेदन करने की सहूलियत दी गई है। कोई भी पदक विजेता खिलाड़ी प्रमाणपत्र आने के बाद में इस राशि के लिए आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन प्रक्रिया आने से जहां खिलाड़ियों का समय बचेगा वहीं जिला कार्यालय के चक्कर लगाने से भी निजात मिलेगी।
इसके अलावा अगर जिले का कोई खिलाड़ी एशियाई और ओलंपिक में देश के लिए पदक लेकर आता है तो उसकी सीधी एंट्री मुख्यालय की ओर से होगी। पदक आने के बाद मुख्यालय द्वारा ऐसे खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली जाएगी। खेल विभाग या सरकार की ओर से खिलाड़ियों के सम्मान समारोह, किसी कार्यक्रम या फिर अन्य मंच पर यह सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विभाग की ओर से वर्ष 2022-23 के खिलाड़ियों की सूची बनाकर पंचकूला भेजी गई है। जिले के जिन खिलाड़ियों ने वर्ष 2022-23 के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं, उन्हें यह कैश अवार्ड दिया जाएगा। विभाग की ओर से इस बार जिन खिलाड़ियों की सूची तैयार की गई है, उनमें अधिकतर खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पदक लेकर आए हैं।
जिला स्तर पर भेजी गई सूची की मुख्यालय अपने स्तर पर जांच कर सीधे खिलाड़ियों के खाते में अवार्ड राशि डालेगा। विदित हो कि अगर कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक लेकर आता है तो उसे कैश अवार्ड के रूप में तीन लाख रुपये की राशि दी जाती है। इसी प्रकार रजत पदक लाने पर दो लाख तथा कांस्य पदक जीतने पर एक लाख रुपये का सहायता के रूप में कैश अवार्ड दिया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए कैश अवार्ड का स्तर अलग है। उस स्तर पर पदक लेकर आने वाले खिलाड़ी को छह करोड़ रुपये तक का इनाम दिया जाता है।
ऐसे करें आवेदन
खेल विभाग ने खिलाड़ियों के कैश अवार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (सीएएमएस) पोर्टल शुरू किया गया है। इसमें आवेदन के लिए कोई अंतिम तिथि या समय निर्धारित नहीं है। खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने के बाद स्वयं इस पोर्टल के माध्यम से भी कैश अवार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। इसके अलावा विभाग के पोर्टल का यूआरएल http://haryanakhelcashaward.in पर भी प्रतियोगिता समाप्त होने के तुरंत बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। कैश अवार्ड के लिए संबंधित जिले के खेल अधिकारी को आवेदन किया जाएगा। जिला स्तर पर सत्यापन व मुख्यालय की जांच के बाद खिलाड़ी का कैश अवार्ड सीधे उनके खाते में स्थानांतरित किया जाएगा।