फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   yojna

स्वामित्व योजना से मिला मालिकाना हक, सभी गांवों को किया जाएगा लाल डोरा मुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
yojna
yojna - फोटो : Kaithal
हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि स्वामित्व योजना से गांव में रहने वाले लोगों को उनकी जमीन का मालिकाना हक मिला है, जिससे अनेक प्रकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थी पा सकते हैं। इतना ही नही स्वामित्व से लोगों को स्वाभिमान भी मिला है। आने वाले समय में पूरे हरियाणा प्रदेश के गांवों को लाल डोरा मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य मंत्री कमलेश ढांडा स्वामित्व योजना के तहत गांव सिरटा में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को उनकी मालिकाना हक के दस्तावेज सौंपने उपरांत बोल रही थी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामित्व योजना का शुभारंभ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किया और लाभार्थियों से संवाद भी किया। सिरटा गांव में 485 डीड रजिस्टर्ड वितरित की जा रही हैं, जबकि कैथल जिला में कुल 2790 डीड रजिस्टर्ड को गांव वासियों को सौंपा गया है। जिनमें से कैथल तहसील के तहत आने वाले विभिन्न गांवों में 1710 डीड रजिस्टर्ड और सीवन तहसील के विभिन्न गांवों में 1080 डीड रजिस्टर्ड वितरित की जा रही हैं। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. संजय कुमार, बीडीपीओ रोजी, तुषार ढांडा, सरपंच पार्वती शर्मा, कुलदीप, रामपाल सिरटा, सुरेश राज राणा, राजेंद्र शर्मा, डॉ. महेंद्र, सतीश शर्मा, सतबीर, बलदेव, जसमेर, जंगीर सिंह, बीरबल, बलराज, वसीम अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन

वीसी से जुड़े डीसी: वहीं डीसी सुजान सिंह जिला के 11 गांव सिरटा, बुढ़ाखेड़ा, गढ़ी पाडला, संगतपुरा, बाबा लदाना, लैंडर पीरजादा, लैंडरकीमा, अटेला, मांझला, फर्शमाजरा, आंधली में स्वामित्व योजना के तहत लाभार्थियों को उनके मालिकाना हक के दस्तावेज सौंपे गए। लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किसानों से संवाद लाइव दिखाया गया, जिसमें डीसी सुजान सिंह व अन्य अधिकारी भी जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक लीला राम ने गांव बुढ़ाखेड़ा में स्वामित्व योजना के तहत लाभार्थियों को डीड वितरित की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांव में बैठे अंतिम व्यक्ति के बारे में भी अच्छी सोच रखते हैं। गांव का गरीब, मजदूर, किसान जिनके पास लाल डोरे के अंदर बैठे हुए मकानों का कोई रिकॉर्ड नहीं था, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें मालिकाना हक देकर बहुत बड़ी सौगात दी है। मालिकाना हक मिलने से संबंधित व्यक्ति अब बैंक से लोन इत्यादि की सुविधा ले सकेगा। इस मौके पर सीटीएम सुरेश राविश, राजपाल तंवर, भाग सिंह खनौदा, बंसी लाल, रामकुमार नैन, लोकेंद्र मानस, राजेश ढुल, गौरव मित्तल पाडला, मिन्टू नम्बरदार, कृष्ण चीकू, कर्मबीर चौथ, धर्मवीर सिंह, बीरबल शर्मा, खुशीराम शर्मा, सुभाष मास्टर, बलकार पंच, महावीर पंच, राज जांगड़ा, पाला जांगड़ा, कुशलपाल सैन, राजिंदर ठाकुर मौजूद रहे।

लाल डोरा मुक्त गांव लैंडर कीमा में स्वामित्व योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में जिला परिषद के वाइस चैयरमैन मुनीष कठवाड़ ने शिरकत की। गांववासियों को रजिस्ट्रयां वितरित की गई । इस अवसर पर एक्सईन एमएस राणा, मंडल अध्यक्ष कृष्ण डोहर, ग्राम सचिव विनोद, ग्राम सरपंच, छत्रपाल डोहर, पदम भाटी व ग्रामवासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed