{"_id":"67d331529d1f4d57d40ec52c","slug":"yogesh-will-be-involved-in-the-federation-cup-game-kaithal-news-c-18-1-knl1004-601835-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: योगेश फेडरेशन कप खेल में होगा शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: योगेश फेडरेशन कप खेल में होगा शामिल
Fri, 14 Mar 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 14 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अंबाला के राजीव गांधी स्टेडियम में 12 मार्च को हुए आठवें फेडरेशन कप वुशू ट्रायल में जिले के राष्ट्रीय खिलाड़ी योगेश कल्याण ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फेडरेशन कप 2025 के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया।
इस सफलता पर प्रधान प्रयागराज बालू, एमडी खुशी राम दलाल और नरिंदर कौर ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एमडी खुशी राम दलाल ने बताया कि आठवीं फेडरेशन कप वुशू प्रतियोगिता 24 से 28 मार्च के बीच बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी योगेश कल्याण छह वर्षों से वुशू खेल में सक्रिय हैं और दीपक कुमार लोट के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
उन्होंने अखिल भारतीय स्तर के पदक, राष्ट्रीय पदक, और विभिन्न अन्य प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
योगेश ने कहा, यह उनके लिए गर्व का क्षण है। वे अपने प्रशिक्षकों, मेरा लक्ष्य फेडरेशन कप में सर्वोच्च प्रदर्शन कर पदक जीतना है। इस अवसर पर स्थानीय खेल खेल प्रेमियों ने भी योगेश कल्याण को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वुशू खेल में उनकी सफलता ने जिले का पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है।