फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Yoga is as important for the body as car service.

Kaithal News: गाड़ी की सर्विस की तरह शरीर के लिए योग जरूरी

Fri, 20 Dec 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 20 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Yoga is as important for the body as car service.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट कॉलेज, हूडा सेक्टर, हनुमान वाटिका में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर योगाचार्यों ने कहा कि जिस प्रकार से गाड़ी को सही तरह से चलाने के लिए सर्विस जरूरी है तो उसी प्रकार शरीर को सही ढंग से चलाने के लिए योग की आवश्यकता है।

युवा भारत कैथल की तरफ से योग के प्रचार के लिए हरिद्वार से आए केंद्रीय प्रभारी युवा भारत स्वामी कौशल देव एवं केंद्रीय प्रभारी युवा भारत विश्व देव, राज्य प्रभारी युवा भारत अश्विनी मिश्रा ने तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विशेष कर युवाओं को योग के प्रति प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


स्वामी विश्व देव ने बताया कि योग व प्राणायाम से युवा नशे व बुराइयों से दूर रह सकते हैं और योगाभ्यास से बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। योग के साथ-साथ आहार के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशल देव ने बताया कि आज बीमारियों से बचने के लिए योग सशक्त माध्यम है। योग से हम इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने के साथ-साथ असाध्य बीमारियों से निजात पा सकते हैं। आज भागमभाग जिंदगी और केमिकलयुक्त खाने से बीमारियों के चंगुल में फंस रहे हैं। ऐसे में योग की आवश्यकता है।


इस कार्यक्रम में महिला पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी अमर राविश, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी राम चरण, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी हरिओम, कोषाध्यक्ष बदन सिंह आर्य, महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी शांति देवी, जिला किसान प्रभारी जसवीर, तहसील प्रभारी बीरभान, पूर्व जिला प्रभारी अशोक मित्तल, सूबे सिंह राविश, अनिल राणा, ने पूर्ण सहयोग दिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी युवा भारत अनिल गुप्ता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed