फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Yoga exercises were conducted for the players of Hockey Sports Nursery.

Kaithal News: हाकी खेल नर्सरी के खिलाड़ियों को करवाया योगाभ्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Yoga exercises were conducted for the players of Hockey Sports Nursery.
योग शिविर में भाग लेने वाले बच्चों के साथ योग शिक्षक व रोटरी कल्ब के सदस्य।
गुहला चीका। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के लिए राजकीय संस्कृति मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल चीका में चल रही हाकी खेल नर्सरी के खिलाड़ियों के लिए शुक्रवार को एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भारतीय योग संस्थान चीका के जिला प्रधान डॉ. विनोद गुप्ता व जिला उपप्रधान केवल जिंदल ने बच्चों को योग प्रोटोकाॅल के तहत मरकट आसन, अर्धचंद्र आसन, वृक्षासन, ताड़ासन, जानुसर आसन, पश्चिमोत्तासन, मंडूक आसन का अभ्यास करवाया। डॉ. विनोद गुप्ता ने कहा कि योग का जीवन में बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि योग के नियमित अभ्यास से एकाग्रता बढ़ती है और शरीर में लचक आती है जिससे उनके खेलने की क्षमता भी बढ़ती है।
विज्ञापन

जिला उपप्रधान केवल जिंदल ने खिलाड़ियों को अलोम विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करवाते हुए इसके शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। शिविर के दौरान रोटरी क्लब के चीका की तरफ से छात्रों को शिक्षा संबंधी सामग्री वितरित की। रोटरी क्लब के प्रधान नरेश जैन ने कहा कि जो बच्चे हाॅकी नर्सरी में कड़ा अभ्यास करेंगे और अपने कोच के निर्देशों का पालन करेंगे, वे अवश्य ही जीवन में नई ऊंचाइयों को छूएंगे। इस मौके पर डॉ. राजेश भारद्वाज, विजय गर्ग, जीत सिंह सैनी, डॉ. सतीश मित्तल, नरेश गर्ग और अंकुर गर्ग मौजूद रहे।

योग शिविर में भाग लेने वाले बच्चों के साथ योग शिक्षक व रोटरी कल्ब के सदस्य।

योग शिविर में भाग लेने वाले बच्चों के साथ योग शिक्षक व रोटरी कल्ब के सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed