कैथल। राज्य सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता में 4 इवेंट्स में 3 स्वर्ण व एक रजत पदक जीतने वाली सवेरा का राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह जानकारी जिला सचिव दीपक कुमार लोट ने दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में कैथल में आयोजित हुई राज्य सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता में सरकारी वुशु सेंटर की खिलाड़ी सवेरा ने 4 अलग-अलग इवेंट्स में भाग लिया और चारों ही इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण पदक व एक रजत पदक प्राप्त किए।
सवेरा सनसाइन पब्लिक स्कूल की छठी कक्षा की छात्रा है। पिछले 4 वर्षों से लगातार राज्य स्तर पर पदक प्राप्त कर रही है। सवेरा का 25 से 31 मार्च तक कन्या कुमारी तमिलनाडु में होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। जिला वुशु संघ के प्रधान प्रयाग राज, सचिव दीपक कुमार, सनशाइन पब्लिक स्कूल के निदेशक वीरेंद्र गोयल और प्रधानाचार्य विकास सिंघा ने खिलाड़ी सवेरा व सरकारी वुशु कोच रीता रानी को बधाई दी और पदक प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी।