{"_id":"6834cdabc35ab466d00368e0","slug":"wrestling-arena-district-kumar-and-kesari-dangal-from-june-3-kaithal-news-c-18-1-knl1004-656025-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कुश्ती अखाड़ा, जिला कुमार व केसरी दंगल तीन जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कुश्ती अखाड़ा, जिला कुमार व केसरी दंगल तीन जून से
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला स्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता, जिला कुमार व जिला केसरी दंगल (पुरूष व महिला) मुकाबले तीन व चार जून को गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम पट्टी अफगान कैथल में होंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जो पहलवान विजेता होंगे, वे राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा, कुमार एवं केसरी दंगल में भाग लेंगे, जोकि पंचकूला में 10 से 13 जून तक करवाया जाएगा। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी राजरानी ने दी है।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के खिलाड़ियों को छोड़कर राज्य में स्थापित विभागीय प्रशिक्षकों के कुश्ती केंद्रों, निजी कुश्ती प्रशिक्षण केंद्रों, शिक्षण संस्थाओं तथा कर्मचारी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों द्वारा अपने जिला से संबंधित दस्तावेज दिखाने होंगे। इसमें जिला का रिहायशी प्रमाण पत्र तथा बिजली का बिल / ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट / बैंक खाते की कॉपी आदि शामिल हैं।
जन्म तिथि अंडर 17 कैटेगरी के लिए जनवरी 2008 से मान्य है। वहीं फ्री स्टाईल व ग्रीको रोमन में अण्डर-17, जूनियर व सीनियर श्रेणी में कुल 60 वजनों में जिला कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता, जिला कुमार व जिला केसरी करवाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में जिला कुमार के (फ्रीस्टाइल व ग्रीको रोमन) में 74 किलो भार वर्ग तक तथा जिला केसरी के लिए 74 किलो वजन से ऊपर वाले पहलवान भाग लेंगे। महिला वर्ग में फ्री स्टाइल में 62 किलोग्राम भार तक तथा जिला केसरी के लिए 62 किलो भार से ऊपर वजन वाली पहलवान भाग लेंगे। विजेत खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।