फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Work for top rank in cleanliness survey

Kaithal News: स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप रैंक के लिए करें काम

Tue, 30 May 2023 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 30 May 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Work for top rank in cleanliness survey
कैथल। स्वच्छ भारत मिशन में जिला स्तरीय टास्क फोर्स के उप चेयरमैन सुभाष चंद्र ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक लेकर स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले को पूरे देश में टॉप लाए जाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करने को कहा।
विज्ञापन


लघु सचिवालय में आयोजित इस बैठक में जिला स्तरीय टास्क फोर्स के उप चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में अच्छी रैंकिंग लाने के लिए सभी संबंधित अधिकारी ईमानदारी के साथ संदर्भित विषय को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने ब्लॉक, नगर पालिका और जिला की योजना बनाकर टारगेट को पूरा करने के लिए काम करें।
विज्ञापन


उन्होंने एसबीएम में जिले में चल रहे विकास कार्यों, पूर्ण हो चुके विकास कार्यों तथा जिन कार्यों टेंडर नहीं हुए हैं, उन सभी की फीड बैक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सैनिटाइजेशन, डोर टू डोर कचरा प्रबंधन, सामुदायिक शौचलय, सार्वजनिक शौचालय के प्रबंधन बारे संबंधित अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय टास्क फोर्स बैठक का आयोजन हर महीने होगा।


बैठक में डीएमसी कुलधीर सिंह, कार्यकारी अभियंता नारायणदत्त, बीडीपीओ सीवन नरेंद्र सिंह, बीडीपीओ राजौद कंचन लता, बीडीपीओ ढांड अनु टांक, ब्लॉक कोर्डिनेटर राजबीर, जगमती मलिक, बीरमती सहित गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed