फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Women's Commission heard the complaints

Kaithal News: महिला आयोग ने सुनीं शिकायतें

Wed, 09 Jul 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 09 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Women's Commission heard the complaints
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में महिला उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान उनके समक्ष कई चौंकाने वाली और असामान्य शिकायतें सामने आईं—जिनमें अवारा पशुओं को लेकर मारपीट से लेकर बिना तलाक दिए एक सैन्यकर्मी के खिलाफ तीन शादियां करने और चरित्र पर उठे सवाल जैसे मामले शामिल रहे।

महिला आयोग में पहुंचे इन मामलों ने स्पष्ट किया कि पारिवारिक, सामाजिक और वैयक्तिक रिश्तों में बढ़ती जटिलताओं को हल्के में नहीं लिया जा सकता। चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने हर मामले में सख्त रुख अपनाते हुए निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई के आदेश जारी किए।
विज्ञापन


लावारिस कुत्तों पर विवाद

एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके चाचा ससुर गली के कुत्तों को भगाते हैं, जबकि वह पशु सेवा करती है। इस बात को लेकर विवाद बढ़ा और थाने में महिला द्वारा अपने रिश्ते के चाचा ससुर को थप्पड़ मारने की बात सामने आई। दूसरी ओर, पशु संरक्षण का कार्य करने वाली महिला पर भी शिकायत दर्ज हुई है। मामले में चेयरपर्सन ने दोनों पक्षों को 10 दिन के भीतर स्थिति स्पष्ट करने का समय दिया, साथ ही जमीन विवाद से जुड़े मामले में कोर्ट की स्थिति रिपोर्ट भी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भैंस को जोहड़ में पानी पिलाने पर झगड़ा
एक गांव में दो पक्षों में भैंसों को पानी पिलाने को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों ने महिला आयोग में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत कर दी। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि बेटी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग हुआ। चेयरपर्सन ने सख्त लहजे में कहा कि देश चांद पर पहुंच गया और हम भैंस को पानी पिलाने में उलझे हैं। उन्होंने बेटी को जांच में शामिल करते हुए एक महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी भी लगाई।

सैन्य कर्मी की तीन शादियों की शिकायत
आईटीबीपी में कार्यरत एक सैन्य कर्मी की दूसरी पत्नी (महाराष्ट्र निवासी) ने शिकायत की कि पति ने बिना तलाक दिए तीसरी शादी कर ली। उसने बताया कि चार साल के संबंध के बाद शादी हुई, लेकिन अब पति ने उसे छोड़कर और शादी कर ली। जवाब में पति ने पत्नी के एक कंपनी कमांडर और एक प्रॉपर्टी डीलर से संबंध होने का आरोप लगाया। इस पर चेयरपर्सन ने कंपनी कमांडर से फोन पर बात की और दोनों को जांच में शामिल करने के निर्देश दिए। साथ ही, सैन्य कर्मी के निलंबन की सिफारिश उसके वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई।


विदेश में रह रहे पति पर उत्पीड़न का आरोप

एक महिला ने अपने पति और सास पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। पति के पिता कनाडा में रहते हैं। पत्नी ने आरोप लगाया कि उसकी सास मारपीट करती है। आयोग ने पति-पत्नी को साथ रहने का सुझाव दिया और सास को अलग रहने की सिफारिश की, लेकिन सहमति नहीं बनी। इसके बाद चेयरपर्सन ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed