{"_id":"67aa633086e1af020703dd5f","slug":"women-were-made-aware-about-the-kilkari-program-kaithal-news-c-245-1-kht1001-127706-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: किलकारी कार्यक्रम को लेकर महिलाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: किलकारी कार्यक्रम को लेकर महिलाओं को किया जागरूक
विज्ञापन
24 राजौंद। स्वास्थ्य विभाग की टीम व भाग लेती हुई महिलाएं। विज्ञप्ति
- फोटो : rajauri
राजौंद। देबवन गांव में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने सोमवार को भारत सरकार के किलकारी कार्यक्रम को लेकर ग्राम स्तर पर महिलाओं के साथ बैठक की। इस दौरान एएनएम राजरानी और निर्मला ने भारत सरकार के किलकारी कार्यक्रम को लेकर महिलाओं को जागरूक किया।
गांव की आशा कार्यकर्ता मीना, किताबो और रिंपी ने महिलाओं को किलकारी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आपको अपने स्वास्थ्य की जानकारी घर बैठे और फोन पर ही मिलती रहेगी। उन्होंने बताया कि किलकारी से डॉ. अनीता समय पर संदेश देती हैं। मीना ने कहा कि किलकारी गर्भावस्था के चौथे महीने से लेकर बच्चे के एक साल तक को कवर करता है। जिस समय हमें सबसे ज्यादा अपना ध्यान रखने की जरूरत होती है।
इस दौरान महिलाओं ने बताया कि उन्हें हर सप्ताह किलकारी का कॉल आता है और हर सप्ताह डॉ. अनीता उन्हें नई जानकारी देती हैं। उन्होंने कहा कि उनके स्वास्थ्य व बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है। कई महिलाओं ने बताया कि उन्हें किलकारी से काॅल सुनना बहुत अच्छा लगता है। महिलाओं ने कहा कि अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए किलकारी अपनाओ, यह सेवा मुफ्त है। सबसे अच्छी बात यह है कि हम कॉल रिसीव न कर पाने पर वापस कॉल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
डॉ. अनीता की कॉल हमारे गर्भावस्था के पंजीकरण के लिए दिए गए नंबर पर चौथे माह के पहले सप्ताह से शुरू होती है और तब तक आती है जब तक बच्चा एक साल का न हो जाए।