{"_id":"8782887694c9dbe1a56947a0ac9a7023","slug":"women-gangraped-in-pundri","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूंडरी में सामूहिक दुराचार, दोनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूंडरी में सामूहिक दुराचार, दोनों आरोपी गिरफ्तार
कैथल
Updated Thu, 01 May 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। पूंडरी में जींद की रहने वाली महिला से सामूहिक दुराचार मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इंदिरा गांधी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में वीरवार को महिला का मेडिकल करवाया गया। जिसकी रिपोर्ट को एफएसएल लैब भेजा जाएगा, जिसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
गौरतलब है कि घटना के बाद महिला ने कैथल थाना पुलिस लाइन में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे आहत होकर पीड़ित ने जहर खा लिया था। इसके बाद महिला को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था। जहां मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज होने के बाद अलेवा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। पूंडरी निवासी आरोपी प्रवेश कुमार एवं हजवाना निवासी सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
महिला ने कार्रवाई न होने पर खा लिया जहर
पीड़िता के पति ने बताया कि उसकी पत्नी शनिवार को पटियाला से अलेवा के लिए निकली थी। लेकिन कैथल बस अड्डे पर उसे देर हो गई। इसी बीच वह बस अड्डे के बाहर आ गई। जहां एक कार में सवार दो युवकों ने उसे कहा कि वे भी अलेवा जा रहे हैं और वह उनके साथ बैठ गई। इसी बीच उसे उल्टी आई। जिस पर इन युवकों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। बाद में ये युवक उसे एक बड़े गोदाम में ले गए। जहां रात भर दो युवकों ने उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
सुबह करीब चार बजे उसने गोदाम के चौकीदार से पूछा कि वह कहां है तो उसे बताया गया कि वह पूंडरी में है। इसके बाद उसने पूंडरी में अपनी बहन को फोन कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। महिला के पति ने बताया कि वह पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाने के लिए गए, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे आहत होकर उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे जींद में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां अनफिट होने के कारण न्यायाधीश द्वारा बयान दर्ज नहीं किए जा सके। इसके बाद उसे रोहतक रेफर कर दिया गया। जहां न्यायाधीश ने उसकी पत्नी के बयान दर्ज किए। इसके बाद अलेवा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की। क्योंकि घटना कैथल में हुई थी, इसीलिए जीरो एफआईआर को सिविल लाइन थाना रेफर कर दिया गया।
----------------------------------
ऐसा नहीं है कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। दरअसल पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
रविंद्र तोमर, डीएसपी कैथल।