फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Women decorated mehndi in the name of Sajna

Kaithal News: महिलाओं ने सजना के नाम की सजाई मेहंदी

Sun, 20 Oct 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 20 Oct 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Women decorated mehndi in the name of Sajna
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। करवाचौथ पर्व पर बाजार गुलजार हैं। दुकानों पर सजी राजस्थानी डिजाइन की मेहंदी महिलाओं को खूब लुभा रही है। इस बार महिलाएं अपने हाथों पर करवा का चित्र बनाने की मेहंदी को सबसे अधिक पसंद आई। करवा चौथ पर्व की पूर्व संध्या पर शनिवार को महिलाओं ने अपने सजना के नाम की मेहंदी हाथों पर रचाई।

मेहंदी डिजाइनर हरीश ने बताया कि वह पिछले 25 वर्ष से मेहंदी लगाने का काम कर रहे हैं। विभिन्न डिजाइन की मेहंदी के अलग-अलग रेट निर्धारित हैं। इसमें 300 रुपये से लेकर 600 तक की मेहंदी
विज्ञापन


लगाई जा रही है। यही नहीं उनके पास घर पर जाकर मेहंदी लगाने की एडवांस बुकिंग भी आई थी, जिनके अलग रेट हैं।

उन्होंने बताया कि इस पर्व पर महिलाएं सबसे अधिक हाथ की मेहंदी और राजस्थानी डिजाइन की मेहंदी महिलाओं को लुभाई। मेहंदी लगवाने के लिए पहुंचीं अंजू, पिंकी, हिमांशी, रेनू, सुमित्रा, सोनिया सिमरन, आदि ने बताया कि वह हर वर्ष यहीं पर मेहंदी लगवाने के लिए आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार वह अलग प्रकार की मेहंदी लगवाएगी। इस बार करवा का चित्र छपवाने का अधिक क्रेज चला हुआ है। अधिकतर महिलाएं करवा का चित्र बनवा रही हैं। हाथों पर पैरों पर 300 से 600 रुपये तक में यह डिजाइन बन रहा है। बाजार में हर ओर भीड़ नजर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed