{"_id":"67046d9ef16f500b3a0b8914","slug":"woman-dies-four-family-members-injured-kaithal-news-c-18-1-knl1004-494290-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महिला की मौत, परिवार के चार सदस्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महिला की मौत, परिवार के चार सदस्य घायल
Tue, 08 Oct 2024 04:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 08 Oct 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। रविवार देर रात को चीका पटियाला रोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना में चीका के एक परिवार के पांच सदस्य बुरी तरह से घायल हो गए है। घायलों को देर रात को ही पटियाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां पर 56 वर्षीय महिला पूनम रानी को डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है।
चीका के सब्जी विक्रेता पवन कुमार अपनी पत्नी पूनम, पुत्र गौरव, पुत्रवधू चेतना व छोटी भाभी ज्योति के साथ कार में सवार हो राजपुरा में शादी में शामिल होने गए थे। रात को लगभग दो बजे जब पवन कुमार अपने परिवार सहित चीका लौट रहा था तो पटियाला से लगभग 10 किलोमीटर दूर बीड़ के पास उनकी कार सामने से आ रही एक अन्य कार से टकरा गई। कारों की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों ने कई बार पलटियां खाई। इस दुर्घटना में जहां पूनम रानी की मौत हो गई है वहीं पवन कुमार के कुल्हे की हड्डियां टूट गई है। उनके बेटे गौरव की छाती व दोनों बाजूओं में चोट बताई जा रही है वहीं उनकी भाभी ज्योति के भी टांग में चोटें आई है। इस टक्कर में दूसरी कार में सवार दो व्यक्तियों की भी मौत होने की सूचना है। संवाद