{"_id":"66b55fc23d2e5d918b085537","slug":"woman-and-two-youths-injured-in-two-accidents-kaithal-news-c-18-1-knl1004-449084-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दो हादसे में महिला और दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दो हादसे में महिला और दो युवक घायल
Fri, 09 Aug 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 09 Aug 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला व दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में गांव कुराड़ निवासी राहुल ने कलायत थाना में शिकायत दी कि तीन अगस्त को रात करीब तीन बजे वह गांव के ही आशीष के साथ किसी जरूरी काम से मोटरसाइकिल से दुब्बल गांव जा रहा था। जब वह दुब्बल के पास पहुंचा तो एक अज्ञात ट्रक चालक ने अपना वाहन गलत तरीके से सड़क पर खड़ा कर रखा था। इससे उसकी मोटरसाइकिल ट्रक से टकरा गई और वे दोनों घायल हो गए। एसएचओ रामनिवास ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, पाडला निवासी कुलदीप ने सदर थाना में शिकायत दी कि सात अगस्त को उसकी माता जीतो देवी गांव के मुख्य मार्ग से जा रही थी। वहां पर गुरदीप नाम के कार चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी माता को टक्कर मारकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी रोहताश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद