फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Withdrawn 37 thousand rupees from bank account by asking OTP from mobile, case registered

मोबाइल से ओटीपी पूछकर बैंक खाते से निकाले 37 हजार रुपये, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Withdrawn 37 thousand rupees from bank account by asking OTP from mobile, case registered
गांव भागल में एक बैंक उपभोक्ता के खाते से मोबाइल पर ओटीपी पूछकर 37 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। गांव भागल निवासी राजकुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह 20 मार्च को अपने घर पर मौजूद था। इस दौरान उसकी बेटी पायल देवी मोबाइल पर स्कूल का कार्य कर रही थी। इस दौरान उसके मोबाइल पर अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया। जो खुद को पीएनबी बैंक कर्मी बता रहा था। उन्होंने कहा कि आपका एटीएम एक्सपायर हो गया है। इसकी वेलडिटी बढ़ाई जानी है। इसके बाद एटीएम के 16 अंक पूछे गए। इसके बाद ओटीपी भी पूछ लिया। उसकी बेटी ने ये सभी जानकारी आरोपी को बता दी। आरोपी ने उसके खाते से पहली बार 20 हजार रुपये व इसके बाद 10 हजार रुपये और इसके बाद 7 हजार रुपये निकाल लिए । इसके बाद पीड़ित को इसकी सूचना मिली तो उसने अपना एटीएम बंद करवा दिया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एएसआई रामफल ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed