फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Winter's havoc continues, 4 degree Celsius district's minimum temperature

सर्दी का कहर जारी, 4 डिग्री सेल्सियस हुआ जिले का न्यूनतम तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Winter's havoc continues, 4 degree Celsius district's minimum temperature
Winter's havoc continues, 4 degree Celsius district's minimum temperature - फोटो : Kaithal
कैथल। पिछले एक सप्ताह से सर्दी का कहर जारी है। लगातार बढ़ रही सर्दी व सूर्य देव के दर्शन न होने से लोग ठिठुर रहे हैं। ठंडी हवाएं चलने से तापमान में काफी कम आ गई है। रोजाना अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आ रही है, जिससे लोगों को दिनभर कंपकंपी का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 15 व न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम समन्वयक रमेश चंद्र का कहना है कि सर्दी से गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। सब्जियों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 19 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
विज्ञापन

सर्दी से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतें लोग : डीसी
डीसी प्रदीप दहिया ने सर्दी के मौसम में सर्दी से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो, चहारदीवारी के भीतर रहना चाहिए ताकि सर्द हवाओं से बचाव हो सके। दिनों दिन बढ़ रही सर्दी के मद्देनजर आमजन को स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए। डीसी ने कहा कि आम जन नियमित रूप से मौसम संबंधी जानकारी निरंतर लेते रहें। अपने आसपास रहने वाले अकेले व्यक्तियों, विशेषकर वृद्धजनों की देखरेख करें। सर्दी से बचाव के लिए संभावित उपाय जरूर सुनिश्चित करें। इसके लिए गर्म खाद्य एवं पेय पदार्थों व गर्म कपड़ों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलते समय मफलर व टोपी का इस्तेमाल करें। सर्द हवाओं से बचने के लिए सिर को ढककर रखें व शरीर को गीला न रहने दें। गीले होने पर कपड़ों को तुरंत बदलें। साथ ही शरीर का तापमान कम होने अथवा असामान्य संकेत दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सक से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed