फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Winners were honored with medals and certificates.

Kaithal News: विजेताओं को पदक व प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Winners were honored with medals and certificates.
​खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए मुख्याति​थि व स्टाफसदस्य। विज्ञप्ति
कैथल। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल, कैथल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-16 एथलेटिक्स मीट पर विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। दिनभर चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और फिटनेस का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से पदक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। पहले दिन हाई जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो और 800 मीटर दौड़ जैसी स्पर्धाओं के मुकाबले हुए। हाई जंप (अंडर-17) में कृति ने प्रथम, प्रिंसी ने द्वितीय और दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाई जंप (अंडर-14) में हरकीरत पहले, वेदिका दूसरे और सुरभि तीसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो (अंडर-19) में सुखनूर ने पहला, रिद्धि ने दूसरा, अंशु ने तीसरा, हरगुन ने चौथा और साक्षी ने पांचवां स्थान हासिल किया। जैवलिन थ्रो (अंडर-19) में भव्या ने स्वर्ण पदक जीतते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि जसकीरत कौर दूसरे और रितिक तीसरे स्थान पर रहे। शॉट पुट (अंडर-17) में तन्वी ने प्रथम, नवजोत ने द्वितीय, इशिका ने तृतीय, नव्या ने चतुर्थ तथा रूपांशी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ (अंडर-19) में नैंसी पहले, रेनू दूसरे, अनुष्का तीसरे, रिद्धिमा चौथे तथा नवनीत पांचवें स्थान पर रहीं। वहीं जैवलिन थ्रो की एक अन्य अंडर-19 स्पर्धा में निधि ने पहला, अमनप्रीत ने दूसरा तथा कनिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं का संचालन निर्धारित समय के अनुसार किया गया और निर्णायकों ने निष्पक्ष ढंग से परिणाम घोषित किए। खिलाड़ियों के अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने भी प्रतियोगिताओं का आनंद लिया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि सीबीएसई क्लस्टर-16 एथलेटिक्स मीट विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रही है। खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सशक्त साधन हैं। विद्यालय भविष्य में भी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि व स्टाफसदस्य। विज्ञप्ति

खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि व स्टाफसदस्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed