फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Win prizes by taking part in joint competition 15

Kaithal News: सांझी प्रतियोगिता 15 से हिस्सा लेकर जीतें इनाम

Fri, 06 Oct 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 06 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Win prizes by taking part in joint competition 15
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा तथा हरियाणा लोक कला संघ रोहतक के संयुक्त तत्वावधान में 15 से 24 अक्तूबर तक रोहतक के एंडी स्टूडियो में सांझी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सांझी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें राज्य की महिला कलाकार भाग ले सकती हैं। यह जानकारी डीआईपीआरओ कृष्ण कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि विजेता महिला कलाकारों को प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपये तथा दो सांत्वना पुरस्कार 11 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस नौ दिवसीय कार्यक्रम में सांझी के गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी करवाई जाएगी। सांझी हरियाणा की लोक पारंपरिक कला का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो महिलाओं द्वारा दीवार पर नवरात्रों के दौरान बनाई जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह कला गांव से लुप्त होती जा रही है। इस कला को बचाने के लिए विभाग द्वारा हर साल सांझी उत्सव तथा प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाता है, जिसमें महिलाएं बढ़चढ़ कर भाग लेती है तथा पुरस्कार भी जीतती है। इस वर्ष भी सांझी प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 10 अक्तूबर 2023 रहेगी। पंजीकरण के लिए 8847246522, 9812069014, 7888487901 पर व्हाट्सएप के माध्यम से नाम, पता, आयु, फोन नंबर तथा आधार कार्ड की प्रति भेज कर आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांझी उत्सव में हरियाणवी संस्कृति के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। इसमें हरियाणवी लोकनृत्य, रीति-रिवाज़, लोक परंपराएं तथा संपूर्ण हरियाणा की सांस्कृतिक झलक दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed