{"_id":"671d52fcdbfdf3b00a073317","slug":"win-and-loss-in-sports-are-two-sides-of-the-coin-rajendra-kaithal-news-c-18-1-knl1004-507877-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खेल में हार-जीत सिक्के के दो पहलू ः राजेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खेल में हार-जीत सिक्के के दो पहलू ः राजेंद्र
Sun, 27 Oct 2024 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। आर्य पब्लिक स्कूल चंदलाना में एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर ढांड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू होते है। हमें हार से कभी भी घबराना नही चाहिए, बल्कि भविष्य में इसे जीत में कैसे बदले उसके लिए और कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधन समिति के प्रधान प्रद्युमन राणा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने मशाल जलाकर किया गया। प्राचार्य निर्मल दहिया ने बताया कि प्रतियोगिता में दौड़, बाधा दौड़, योगा, जिमनास्टिक आकर्षण का केंद्र रहे।
उन्होंने कहा कि बेस्ट प्लेयर के रूप में विज्ञान संकाय की तन्मय, वाणिज्य संकाय से हर्षित, लव, रोजभावना व यशिका का चयन किया गया। विरजानंद सदन को बेस्ट हाउस के रूप में चुना गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने कहा कि हमें खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए पढ़ाई के साथ हमें खेलों में भी भाग लेना चाहिए।