फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   'Will you feed this food to the children at home'

‘यही भोजन घर में क्या बच्चों को खिलाओगे’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
'Will you feed this food to the children at home'
17-ढांड। आंगनबाड़ी केंद्र में पके हुए भोजन की गुणवता को लेकर फटकार लगाते हुए डीसी डॉ. डॉ. संगीता तेत? - फोटो : Kaithal
ढांड। ढांड के सरकारी कार्यालयों का डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इससे पहले आंगनबाड़ी केंद्र 102 व 106 के दौरान महज 15 बच्चे मिले। इन्हें परोसे जाने वाले भोजन की जांच की गई तो उसमें कई कमियां पाई गई। इसके लिए डीसी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर यही भोजन आपके घर में बना हो तो क्या आप अपने बच्चों को खिलाएंगी? जवाब में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कहा कि मैडम जी हमारे पास जो गेहूं और चावल आता है, उसी हिसाब से बना देते हैं।
विज्ञापन

बच्चों से बोर्ड पर लिखे चार्ट से डीसी ने जो कुछ पूछा, उन्होंने सटीक जवाब दिया। इसके लिए उन्होंने बच्चों की पीठ थपथपाई। इसके बाद डीसी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और डाक्टर के बारे में पूछा। वह किसी कार्य से कोर्ट गए हुए थे। डिलीवरी कौन करता है, कितनी होती है? के जवाब में मौके पर मौजूद एएनएम ने बताया कि एएनएम कराती हैं। महीने में सात या आठ सामान्य डिलीवरी की जाती है। गंभीर स्थिति में केस कैथल रेफर किया जाता है।
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा वार्ड में दाखिल दो महिलाओं से डीसी ने स्वयं बात की और इलाज के बारे में पूछा। मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों के स्टाक रजिस्टर की भी जांच की गई। इसके बाद पीडीएस स्कीम के तहत गरीबों को वितरित किए जाने वाले सरकारी राशन की दुकान का भी निरीक्षण किया। जहां स्टाक के बारे में पूछे जाने पर केवल 20 किलो चीनी का ही स्टाक पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में हाजिरी रजिस्टर चेक करने पर पाया कि किसी ने हाजिरी नहीं लगाई थी। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों को हाजिरी लगाने का मौका दिए जाने के बाद एक इंस्पेक्टर गैर हाजिर मिला। हाजिरी रजिस्टर में स्वयं उपायुक्त ने उसे गैर हाजिर दिखाया और फटकार लगाई कि भविष्य में फील्ड में जाने से पहले मूमेंट रजिस्टर में दर्ज करने के बाद ही कार्यालय से बाहर निकलें। इस अवसर पर उनके साथ डीडीपीओ कंवर दमन सिंह, डीआईपीआरओ धर्मबीर सिंह, बीडीपीओ ढांड श्याम लाल शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed