{"_id":"6764712c3430f0e1c60fcd25","slug":"will-read-newspapers-to-stay-updated-with-the-latest-developments-kaithal-news-c-18-1-knl1004-543266-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ताजा घटनाक्रम से अपडेट रहने के लिए पढ़ेंगे अखबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ताजा घटनाक्रम से अपडेट रहने के लिए पढ़ेंगे अखबार
Fri, 20 Dec 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। देश-विदेश के ताजा घटनाक्रम से अपडेट रहने के लिए बच्चों को अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर प्रार्थना सभा में यह कवायद शुरू करने के आदेश जारी किए हैं।
सरकारी स्कूलों की प्रार्थना सभा में बच्चों को समाचार पत्र पढ़ाने के शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए हैं। देश, दुनिया में हो रही घटनाओं की बच्चों की जानकारी देने के उद्देश्य से यह कवायद शुरू करने को कहा गया है। इससे बच्चों में समसामयिक घटनाओं की जानकारी, सोच और आलोचनात्मक दृष्टिकोण को प्रोत्साहन मिलेगा।
विभाग ने यह आदेश समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय के कार्यक्रम के तहत जारी किए हैं। अब सरकारी स्कूलों में बच्चे प्रार्थना सभा में अखबार पढ़ सकेंगे, ताकि बच्चे करंट अफेयर्स से अपडेट रहें और उन्हें देश-विदेश में घट रही घटनाओं का जानकारी मिल सके। विभाग के मुताबिक इससे छात्रों की सोच और आलोचनात्मक दृष्टिकोण को प्रोत्साहन मिलेगा। इस संबंध में समग्र शिक्षा के संयुक्त राज्य परियोजना निदेशक डॉक्टर मयंक वर्मा ने आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
समग्र शिक्षा के संयुक्त राज्य परियोजना निदेशक ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, मौलिक शिक्षा अधिकारियों और जिला परियोजना समन्वयकों को आदेश जारी कर दिए हैं। कहा गया कि समाचार पत्र पढ़ने से छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। इससे उनका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा और वे उन घटनाओं पर अपनी राय व्यक्त करेंगे, जो उनकी विचारशीलता को प्रोत्साहित करेगा। विद्यार्थियों को अपनी पसंद के समाचार का चयन करने और सभा में उसे पढ़कर अपने विचार व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
अब नए आदेशों के तहत स्कूलों में प्रार्थना सभा के समय बच्चों को समाचार पत्र पढ़ाने का फैसला विभाग ने लिया है। इसके तहत सभी स्कूल मुखियाओं को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
-सरोज रानी, जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय