फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Will not have to go out of the village for big classes

Kaithal News: बड़ी कक्षाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा गांव से बाहर

Tue, 30 May 2023 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 30 May 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Will not have to go out of the village for big classes
कैथल। जिले के छह गांव के विद्यार्थियों को अब वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की शिक्षा ग्रहण करने के लिए गांव से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। छह गांवों के हाई स्कूलों को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अपग्रेड कर दिया है।
विज्ञापन


इससे पहले विद्यार्थी हाई स्कूल तक की शिक्षा तो गांव में पूरी कर लेते थे, लेकिन इससे आगे की शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को या तो शहर आना पड़ता था या फिर आसपास के गांवों में जाना पड़ता था।
विज्ञापन


गांव कठवाड़ में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनने पर डेरा बाबा महंत ने पूरे स्कूल मिठाई वितरित की और स्कूल अपग्रेड होने पर जश्न मनाया। छह गांव के लगभग 500 विद्यार्थियों को अपने ही गांव में 12 वीं तक की शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये स्कूल हुए अपग्रेड ः जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी ने बताया कि जिले के कई स्कूलों को अपग्रेड करने के लिए सूची मुख्यालय भेज दी थी।

इनमें से जिले के छह स्कूल अपग्रेड हुए हैं। इनमें राजकीय उच्च विद्यालय गोहरां, राजकीय उच्च विद्यालय बरटा, राजकीय

उच्च विद्यालय कठवाड़,

राजकीय उच्च विद्यालय बड़सीकरी, राजकीय उच्च विद्यालय संगरौली व राजकीय उच्च विद्यालय बलवंती शामिल है।

एक लाख से अधिक विद्यार्थी शिक्षा कर रहे ग्रहण ः विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2022 तक जिले के लगभग एक लाख 14 हजार 125 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस बार यह संख्या बढ़ गई है। कक्षा पांच से आठ में 44841 विद्यार्थी, कक्षा छह से आठ में 31389 व कक्षा नौ से 12 में 37895 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं इन छह स्कूलों की कक्षा दसवीं में पढऩे वाले लगभग 500 विद्यार्थियों को इस बार लाभ फायदा हुआ है।

इनको 12वीं तक शिक्षा ग्रहण करने के लिए आसपास के गांव या शहर तक जाने की आवश्यकता नहीं है। अपने ही गांव के स्कूलों में यह शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed