फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Will convey our demands to MPs

Kaithal News: सांसदों तक पहुंचाएंगे अपनी मांगें

Tue, 14 Jan 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 14 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Will convey our demands to MPs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कमेटी चौक स्थित सनातन धर्म मंदिर में सोमवार को रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्यों ने बैठक की। इसमें समिति के सदस्यों ने रेलवे से संबंधित मांगों पर विचार किया। इस बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष बलवंत सिंह जाटांन ने की।

प्रधान ने बताया कि बैठक में रेल यात्रियों से जुड़ी मांगों को सांसद नवीन जिंदल और सांसद जयप्रकाश से समक्ष पहुंचाने का निर्णय लिया है।

समिति के महासचिव अमित गुप्ता ने बताया कि इससे पहले भी रेलवे की मांगो को लेकर सांसद नवीन जिंदल एवं सांसद जयप्रकाश व रेलवे के उच्च अधिकारियों को भी मिलकर ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन इन समस्याओं को हल करने में बहुत ही समय लग रहा। समिति सदस्य जोगिंद्र ढुल ने कहा कि 2024-25 के बजट में यदि रेलवे से संबंधित मांगों को पूरा नहीं किया गया तो रेल यात्री कल्याण समिति धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर अध्यक्ष बलवंत सिंह जाटान, चेयरमैन सतपाल गुप्ता, मुख्य संरक्षक पवन वर्मा, राज कुमार गर्ग, महासचिव अमित गुप्ता ,उप-प्रधान रामकरण, कपूर चंद गोयल, रतन सिंह चंदाना व जोगिंद्र ढुल, राजेश सिंगला, लाजपत राय सिंगला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं समिति की मुख्य मांगें

n कोरोना काल से बंद पड़ी गाडी नंंबर 54039-54042 को दोबारा संचालन करना।

n कैथल से खजुराहा (मध्य प्रदेश) तक चलने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन का नरवाना जंक्शन तक विस्तार करना।

n उकलाना से नरवाना तक नई रेल लाइन बिछाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed