फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wheat lifting is slow, commission agents expressed displeasure

Kaithal News: गेहूं की उठान धीमी, आढ़तियों ने जताई नाराजगी

Thu, 17 Apr 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 17 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Wheat lifting is slow, commission agents expressed displeasure
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले की अनाज मंडियों के आवक में तेजी है पर उठान धीमी। शहर की तीनों मंडियों में अब तक करीब आठ लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है और उठान महज 50 हजार क्विंटल ही हो सकी है। इस समस्या पर बुधवार को विस्तार अनाज मंडी में आढ़तियों ने रोष जताया है। इसके बाद कैथल के एसडीएम अजय कुमार ने मौके पर पहुंच निरीक्षण किया और आढ़तियों से बातचीत की। एसडीएम ने मौके पर पर एजेंसी के ठेकेदार को फोन किया और उठान कराने के निर्देश जारी किए।

विस्तार अनाज मंडी के आढ़ती धर्मपाल कठवाड़ ने बताया कि विस्तार अनाज मंडी में शुरूआत में तो गेहूं की उठान का कार्य नियमित रूप से चला, लेकिन एक सप्ताह बाद ही उठान की समस्या फिर से बन गई है। प्रशासन से मांग की कि समस्या का जल्द निदान कराया जाए।
विज्ञापन


उधर, आंकड़ों के मुताबिक, जिले में अब तक दो लाख 65 हजार 53 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। डीसी प्रीति ने बताया कि जिले में विभिन्न एजेंसियों ने अब तक कुल दो लाख 65 हजार 53 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। जिले में गेहूं की कुल आवक में से 94 हजार 741 मीट्रिक टन गेहूं खाद्य व आपूर्ति विभाग, एक लाख छह हजार 762 हैफेड व 63 हजार 550 मीट्रिक टन गेहूं हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगोंध मंडी में 4175 मीट्रिक टन, अरनोली में मंडी में 3213 मीट्रिक टन, बाबा लदाना में 6055 मीट्रिक टन, बड़सीकरी खुर्द में 677 मीट्रिक टन, बलबेहड़ा मंडी में 1254 मीट्रिक टन, बालू में 3327 मीट्रिक टन, बरटा में 1599 मीट्रिक टन, बौपुर मंडी में 1026 मीट्रिक टन, भागल में 3944, भूसला मंडी में 3349 मीट्रिक टन, चीका मंडी में 59 हजार 402 मीट्रिक टन, डीग में 1073 मीट्रिक टन, धनौरी 19 मीट्रिक टन, फर्शमाजरा में 2142 मीट्रिक टन, गोहरां में 3569 मीट्रिक टन, गुहणा में 547 मीट्रिक टन, हाबड़ी मंडी में 4126 मीट्रिक टन, जाखौली मंडी में 3155 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।

कैलरम में 1985 मीट्रिक टन, कैथल पुरानी मंडी में 5459 मीट्रिक टन, कैथल नई अनाज मंडी में 31 हजार 190 मीट्रिक टन, कैथल अतिरिक्त नई अनाज मंडी में 21 हजार 611 मीट्रिक टन, कलायत अनाज मंडी में 14 हजार 29 मीट्रिक टन, कम्हेड़ी अनाज मंडी में 607 मीट्रिक टन, कांगथली में 3867 मीट्रिक टन, करोड़ा में 5315 मीट्रिक टन, क्योड़क में 3273 मीट्रिक टन, किठाना में 9957 मीट्रिक टन, पाड़ला में 2340 मीट्रिक टन, पाई 11 हजार 599, पूंडरी में 17 हजार 894 मीट्रिक टन, राजौंद अनाज मंडी में 5060 मीट्रिक टन, रामथली में 6644 मीट्रिक टन खरीद हुई है।


रसीना में 2450 मीट्रिक टन, सजूमा में 942 मीट्रिक टन, सांघन अनाज मंडी में 2759 मीट्रिक टन, सेरधा में 2330 मीट्रिक टन, सीवन में 7612 मीट्रिक टन तथा सोलूमाजरा में 5482 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की गई। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि मंडी में फसल को पूरी तरह से सुखाकर लाएं, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed