फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wheat commits suicide on the way instead of sending it to Rajasthan

Kaithal News: राजस्थान भेजने के बजाय रास्ते में गेहूं किया खुदबुर्द

Sat, 07 Oct 2023 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 07 Oct 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Wheat commits suicide on the way instead of sending it to Rajasthan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजौंद से भारतीय खाद्य निगम का गेहूं ट्रक में लादकर उसे राजस्थान भेजने की बजाय आरोपियों ने रास्ते में ही खुर्द-बुर्द कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

बासदल्ला गांव जिला मेवात निवासी मुमताज खान ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि वह भारतीय खाद्य निगम के प्रतिनिधि के रूप में राजौंद में कार्य करता है। करनाल निवासी अमन गुर्जर, अमन नगर फरीदाबाद निवासी राजन व पलवल निवासी मंगल पंजाब की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। यह कंपनी सरकारी माल का सड़क परिवहन द्वारा ढुलाई का कार्य करती है। कंपनी ने राजौंद से बांदीकूई राजस्थान तक भारतीय खाद्य निगम की माल ढुलाई का दो साल के लिए ठेका लिया हुआ है।
विज्ञापन


तीनों आरोपियों ने राजस्थान में गेहूं पहुंचाने के लिए राजौंद से अपने ट्रक में 780 कट्टे लदवा लिए। चार दिन बाद उसने जब राजस्थान में माल पहुंचने बारे वहां के अधिकारियों से पूछा तो पता चला कि अनाज वहां नहीं पहुंचा। आरोपियों ने उसे रास्ते में ही खुर्द-बुर्द कर दिया। माल पहुंचाने के लिए आरोपियों ने 27 हजार रुपये भी एडवांस ले लिए थी। ऐसा करके आरोपियों ने धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



संगतपुरा गांव में पशुबाड़े से सूअर चोरी

कैथल। संगतपुरा गांव से चोरों ने एक पशुपालक के सूअर चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन अक्तूबर को रात को अज्ञात आरोपियों ने उसके पशुबाड़े से 14 सूअर चोरी कर लिए। जांच अधिकारी अनवर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed