फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Welcome to Kalash Yatra

Kaithal News: कलश यात्रा का स्वागत

Fri, 13 Dec 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 13 Dec 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Welcome to Kalash Yatra
महराजगंज। बदलते मौसम के बीच बढ़ रही ठंड बच्चों को बीमार कर रही है। हालात ये हैं कि जिला अस्पताल के एनआईसीयू में एक बेड पर दो-दो बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को 32 बेड 49 बच्चे भर्ती मिले। इससे बच्चों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर्स के मुताबिक मौसम परिवर्तन के साथ ही बीमार होने वाले बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में 32 बेड हैं। इकाई पर 24 घंटे सेवा की सुविधा उपलब्ध है। प्रतिमाह इस व्यवस्था के बीच 100 की संख्या में बच्चे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इकाई पूरी तरह वातानुकूलित भवन में संचालित है। 13 स्टाफ नर्स और आठ बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती नवजात शिशु देखभाल इकाई में है। इस वार्ड में शिफ्टवार डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाती है। डॉक्टरों की ओर से बच्चों के बेहतर इलाज का प्रयास किया जाता है। लेकिन, इन दिनों मौसम के कारण यहां अव्यवस्था देखने को मिल रही है। लेकिन, इलाज सभी को चाहिए इसलिए मजबूरी में डॉक्टर्स को एक बेड पर दो बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल चौधरी ने बताया कि एक माह तक शिशु को सबसे ज्यादा गंभीर बीमारी का खतरा रहता है। देखभाल में थोड़ी सी भी लापरवाही बच्चों पर भारी साबित हो सकती है। ऐसे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने देश में तेजी से हो रहे शिशु मृत्यु दर को ध्यान में रखते हुए जिला चिकित्सालय में बच्चों की देखभाल के लिए इस वार्ड को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि बच्चों के बेहतर इलाज की व्यवस्था जिला अस्पताल में है। डॉक्टरों की टीम नवजात शिशु देखभाल इकाई में शिफ्टवार ड्यूटी पर लगी रहती है। भर्ती बच्चों का बेहतर ढंग से इलाज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed