{"_id":"600b19738ebc3e30b80b3641","slug":"website-to-create-driving-learning-license-open-14-days-later-kaithal-news-knl586193101","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 दिन बाद खुल लाइसेंस बनाने की वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 दिन बाद खुल लाइसेंस बनाने की वेबसाइट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। लघु सचिवालय स्थित ई-दिशा केंद्र में पिछले 14 दिनों से बंद पड़ी वेबसाइट फिर शुरू होने से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आने वाले युवाओं को राहत मिली। वेबसाइट बंद होने के कारण आवेदकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अमर उजाला ने आवेदकों को आ रही परेशानियों से संबंधित समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उस दौरान अधिकारियों ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया था। शुक्रवार को वेबसाइट चल गई और लाइसेंस संबंधित कार्य सुचारु हो गए।
रोजाना 50 से 60 आवेदक काट रहे थे चक्कर- साइट न चलने के कारण लर्निंग लाइसेंस बनवाने वाले 50-60 आवेदक सचिवालय के चक्कर काट रहे थे। हर बार कर्मचारियों द्वारा उन्हें फिर से आने की सलाह दी जा रही थी। वेबसाइट शुरू होने से शुक्रवार को आवेदकों ने अपने अपने कार्य पूर्ण करवाए।
तकनीकी बदलाव होने के कारण वेबसाइट थी बंद, अब लगातार चलेगी- डीआईओ दीपक खुराना ने कहा कि सरकार द्वारा वेबसाइट पर कुछ तकनीकी बदलाव किए जा रहे थे। इस कारण वेबसाइट बंद थी। अब वेबसाइट पर लगातार कार्य होगा। उन्होंने बताया कि अब वर्किंग डे पर रोजाना नौ से पांच बजे तक कार्य होगा। वेबसाइट भी केवल सरकार द्वारा स्वीकृत कंप्यूटरों पर ही खुल सकेगी। अन्य कोई सामान्य व्यक्ति इसका प्रयोग नहीं कर सकेगा। लाइसेंस के संबंध में किसी भी आवेदक को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।