{"_id":"6800072d1f496864e70e97bb","slug":"weather-will-change-tomorrow-there-are-chances-of-drizzle-kaithal-news-c-18-1-knl1004-625971-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कल बदलेगा मौसम बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कल बदलेगा मौसम बूंदाबांदी के आसार
Thu, 17 Apr 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। फसलों पर मौसम की मार का खतरा फिर मंडरा रहा है। 17 अप्रैल को फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। उसके प्रभाव से बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, वीरवार को सूरज की तपन बरकरार रहेगी लेकिन शुक्रवार को मौसम पलटी मार सकता है। पश्चिमी विक्षोभ वीरवार की रात से प्रभाव दिखा सकता है। इधर, किसान गेहूं की कटाई में जुटे हुए हैं। साथ में थ्रेसिंग भी चल रही है।
इस समय गेहूं की कटाई का काम तेजी से चल रहा है और खेतों में फसल कटकर पड़ी हुई है। कई किसान उठान का काम शुरू करवा चुके हैं लेकिन फिर भी बहुत से खेतों में गेहूं अभी भी कटा पड़ा है। ऐसे में यदि बारिश हुई तो किसानों को परेशानी होना तय है।
विज्ञापन
दूसरी ओर मंडियां भी धीमे उठान के कारण अटी हैं। ऐसे में विभाग की चेतावनी ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को मौसम खुश्क रहेगा।