फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   We will together realise the dream of a developed India: Naveen

विकसित भारत के सपने को मिलकर करेंगे साकार : नवीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 03:46 AM IST
विज्ञापन
We will together realise the dream of a developed India: Naveen
19 कैथल। भागल गांव में आमजन की समस्याएं सुनते सांसद नवीन जिंदल। प्रवक्ता
गुहला-चीका। सांसद नवीन जिंदल ने रविवार को पीडल, चीका स्थित भवानी मंदिर, हरिगढ़ किंगन व भागल गांवों आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था चौथे स्थान पर है और आने वाले समय में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। विकसित भारत का जो सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है, उसे हम सब मिलकर पूरा करेंगे। इसकी शुरुआत हम अपने कैथल और कुरुक्षेत्र से करेंगे।
पूरे लोकसभा क्षेत्र में विकास के मामले में कोई कमी नहीं रहने देंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने स्मृति चिन्ह व फूल मालाएं भेंट कर सांसद नवीन जिंदल का स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने इन गांवों में लाखों रुपये के विकास कार्य करवाने की घोषणा की।
विज्ञापन

सांसद नवीन जिंदल ने स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों के सहयोग से देश मजबूत बन रहा है। पिछले दिनों पहलगाम में आतंकवादियों ने महिलाओं के सिंदूर को उजाड़ा था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवादियों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यदि हम खेल में भाग लेंगे तो हमारा स्वास्थ्य तो सही होगा, वहीं हम अपने क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन कर सकते हैं। यहां के लोगों की काफी समस्याएं आई है, जिनमें नशा प्रमुख रहा है। इसलिए हमें नशे जैसी बुराई के खिलाफ एक जन आंदोलन चलाना होगा और इस नशे जैसी बुराई को इस क्षेत्र से मिटाना होगा। यदि कोई नशे से संबंधित कोई सामान बेच रहा है तो इसकी सूचना हम तक पहुंचाएं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल तंवर, डॉ. ओमता राम, रोहन मित्तल, शैली मुंजाल, राजेश शर्मा (पिंटू), भवानी मंदिर संस्था के प्रधान राजीव शर्मा, सलिंद्र, सुरेंद्र वाल्मीकि, जगतार सिंह माजरी, मास्टर मदन, गुरमेज सिंह, शिव कुमार, शिव नारायण, चांदी राम, योगेश, नर्सी शर्मा, रामस्वरूप, कृष्ण नंबरदार, डॉ. जगविंद्र विर्क, नसीब, महेंद्र सिंह चीमा, लीला राम, सुरता राम, मिंकु सिंगला, अश्वनी भार्गव, कुलदीप माजरा, बलबीर सैनी, जयभगवान, कर्मचंद गर्ग, महेंद्र सिंह, लाल बहादुर शास्त्री, नायब सिंह, संदीप सिंह, अनिल कुमार, सुरेश, भागल सरपंच सुदेश कुमार, बलवान सिंह, रामचंद्र, राव विरेंद्र सिंह, अशोक, पाला राम, संदीप पुनिया, रामफल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद नवीन जिंदल ने पीडल में भगवान परशुराम राम ब्राह्मण चौपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ब्राह्मण चौपाल के निर्माण कार्य पर चार लाख रुपये, गलियों की फिजिबलिटी चैक करके उनका निर्माण कार्य करवाने, श्मशान घाट का रास्ते का निर्माण, जिम का सामान व पहलवानों के लिए खेल का सामान देने की घोषणा की। कब्रिस्तान की चार दिवारी के लिए 3 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा भी की।

19 कैथल। भागल गांव में आमजन की समस्याएं सुनते सांसद नवीन जिंदल। प्रवक्ता

19 कैथल। भागल गांव में आमजन की समस्याएं सुनते सांसद नवीन जिंदल। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed