फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   We will fight, we will win, we will eradicate drug addiction from its roots: Jamba

लड़ेंगे, जीतेंगे, नशे को जड़ से करेंगे खत्म : जांबा

Wed, 23 Apr 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 23 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
We will fight, we will win, we will eradicate drug addiction from its roots: Jamba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आह्वान पर प्रदेश भर में ड्रग्स फ्री हरियाणा के संकल्प के साथ चल रही साइक्लोथॉन 2.0 (साइकिल यात्रा) ने मंगलवार सुबह कुरुक्षेत्र से चलकर जिले के पबनावा गांव से कैथल जिले की सीमा में प्रवेश किया।

यहां पूंडरी विधायक सतपाल जांबा, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर, पबनावा गांव के सरपंच सहित भारी संख्या में एकत्रित लोगों, जिला प्रशासन के अधिकारियों, युवाओं सहित क्षेत्र से आए लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से एडीसी दीपक बाबू लाल करवा व आरटीए गिरीश कुमार ने यात्रा में पहुंचे अतिथियों का अभिनंदन किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे डॉ. अशोक वर्मा ने उपस्थित जनसमूह को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। यात्रा के दौरान हजारों साइकलिस्ट ने भाग लिया और नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की। कई जगहों पर नशा न करने की शपथ के साथ लोटा नमक भी डलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए साइक्लोथॉन जैसी बड़ी मुहिम शुरू की है, जो अपने मूल उद्देश्य को सार्थक करते हुए आगे बढ़ रही है। जगह जगह यात्रा को पूरा जनसमर्थन मिल रहा है। हम मिलकर नशे के खिलाफ लड़ेंगे, जीतेंगे और नशे को जड़ से खत्म करेंगे और मुख्यमंत्री जी के ड्रग फ्री हरियाणा के सपने का साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों पर नजर रखनी चाहिए, क्योंकि नशा माफिया किसी को नहीं छोड़ता। उनके लिए पैसा ही सब कुछ है।

उन्होंने कहा कि किसी का परिवार उजड़े माफिया को कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा को नशा मुक्त बनाने का संकल्प ले लिया है। युवाओं को खेलों की ओर बढ़ावा देने के लिए खेल स्टेडियम व नर्सरियां खोली जा रही हैं। हाल ही में जिला में अनेक खेल नर्सरियां खोली है। युवाओं को खेलों की ओर अग्रसर होकर अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करना चाहिए।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस यात्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि इसका संदेश साथ लगते दूसरे राज्यों तक भी जाए। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि यह यात्रा नशा मुक्त हरियाणा मुहिम को सफल बनाने में अहम योगदान देगी। हमें मिलकर अपने हरियाणा को नशा मुक्त बनाना है। सभी इसमें अपना सहयोग दें। युवाओं से अपने जीवन की सकारात्मक ऊर्जा पर फोकस करने का आह्वान किया।

उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ें और अपना भविष्य संवारे। खेलों से शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक रूप से भी व्यक्ति का विकास होता है। स्वस्थ रखने में खेलों का विशेष योगदान रहता है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नशा मुक्त हरियाणा के संदेश को प्रदेश के जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर साइकिल यात्रा आगे बढ़ रही है। इस अभियान में युवा, महिला, पुरुष, बुजुर्ग खूब जोश दिखा रहे हैं। अगर हमें अपनी अगली पीढ़ी के लिए अच्छा, स्वच्छ और नशामुक्ति माहौल देना है तो हम सब को इस आंदोलन में बढ़चढ़ कर भाग लेना होगा। गांव पबनावा में ब्लॉक समिति चेयरमैन ईश्वर साकरा, ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच कश्मीर सिंह, सुरजीत सिंह, बलबीर सिंह, मियां सिंह, कृष्ण कुमार, विकास, राजकिशन, ईश्म सिंह साकरा, मुकेश, बीईओ नरसी राम ने यात्रा में शामिल युवाओं का स्वागत किया।

साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा का नेतृत्व कर रहे डॉ. अशोक वर्मा ने कहा कि यह यात्रा हरियाणा सरकार का ड्रग्स मुक्त हरियाणा का संदेश लेकर हरियाणा के हर जिले में जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। सभी को मिलकर संकल्प लेना चाहिए कि वह नशे से दूर रहेंगे। जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर कौल ने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहेंं।


एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने कहा कि डीसी प्रीति की अगुवाई में जिले में साइक्लोथॉन यात्रा के स्वागत के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की गई थीं। सभी मुख्य प्वाइंट पर यात्रा में शामिल युवाओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। नशे के खिलाफ सरकार की ये मुहिम सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed