फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Water polluted due to death of fishes

Kaithal News: मछलियां मरने से कपिल मुनि तीर्थ का जल दूषित

Tue, 30 May 2023 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 30 May 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Water polluted due to death of fishes
कलायत। कलायत के पवित्र श्री कपिल मुनि तीर्थ में मछलियां मरने से पूरा वातावरण व सरोवर का जल दुर्गंध युक्त हो गया है। पिछले चार दिनों से सरोवर में मछलियों का मरना जारी है। सरोवर में मरी मछलियों की दुर्गंध से आसपास के रिहायशी क्षेत्र के लोगों के अलावा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नरेश वर्मा, सोनू व अशोक ने कहा कि पिछले करीब छह माह से सरोवर में ताजे पानी का भराव ही नहीं हो सका है। सरोवर का पानी पूरी तरह से गंदा हो गया व जलस्तर करीब तीन फीट घट गया है। सरोवर से पानी की निकासी का कोई प्रबंध न होने के कारण पानी गंदा होकर सड़ता ही है।
विज्ञापन


हर मास पूर्णिमा पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा होती है। सरोवर के गंदे जल को देखकर अनेक श्रद्धालु केवल आचमन से ही काम चला लेते हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि 31 मई को निर्जला एकादशी व चार जून को पूर्णिमा आ रही है लेकिन इस बीच तीर्थ का जल दूषित हो चुका है। जो श्रद्धालु आस्था के साथ पवित्र तीर्थ में डुबकी लगाने के लिए आने वाले हैं, उनकी आस्था का क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के लोगों का कहना है कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने बरसों पूर्व इस पवित्र तीर्थ का जीर्णोद्धार किया था। इसके बाद इसकी ओर ध्यान देना बंद कर दिया या। तीर्थ के चारों और बनाई गई दीवारों पर पीपल के बड़े बड़े पौधे पनप गए हैं। इससे सरोवर की चारदीवारी कभी भी गिर सकती है।


नगरवासियों ने मांग की है कि सरोवर के गंदे जल को निकलवाया जाए व शुद्ध जल का भराव किया जाए। मंदिर के पुजारी श्याम लाल गौतम का कहना है कि पवित्र तीर्थ सभी का है तथा इसे साफ सुथरा रखना सबकी जिम्मेवारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि तीर्थ को साफ सुथरा रखने में मंदिर प्रबंधक कमेटी का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed