फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Water is hot in water coolers of civil hospital

Kaithal News: नागरिक अस्पताल के वाटर कूलरों में पानी गर्म

Thu, 29 May 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 29 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Water is hot in water coolers of civil hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नौतपा में गर्मी तेज पड़ रही है लेकिन इस समय जिला नागरिक अस्पताल के वाटर कूलरों से पानी गर्म मिल रहा है। ठंडे पानी की व्यवस्था न होने के कारण यहां आने वाले लोगों का गला सूख रहा है।

जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी परिसर में लगाए गए वाटर कूलर खराब हैं। ऐसे यहां पर आने वाले मरीजों को ठंडा पानी तक नहीं मिल पा रहा है। मरीजों की समस्या को दूर करने के लिए अस्पताल के कर्मियों की ओर से खुद के रुपये पर पानी के कैंपर मंगवाए जाते हैं। हालांकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि एक आध वाटर कूलर को छोड़कर अन्य सभी वाटर कूलर ठीक अवस्था में है।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अस्पताल में आठ वाटर कूलर मरीजों की सुविधा के लिए लगाए गए हैं। एक वाटर कूलर ही खराब है। जबकि एक में लीकेज की समस्या होने के कारण इसे बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल में प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन मांडले ने कहा कि ऐसा नहीं है कि अस्पताल में ठंडे पानी की कोई कमी नहीं है। अस्पताल में केवल एक वाटर कूलर को लीकेज के कारण बंद किया गया है। इसके अलावा अस्पताल में लगाए गए सभी वाटर कूलरों को शुरू करवाया गया है। यदि फिर भी कहीं समस्या आई तो उसे भी दूर करवा दिया जाएगा।

मरीज बोले, नहीं मिलता ठंडा पानी

अस्पताल में अपना इलाज करवाने पहुंची सिरटा निवासी बतेरी देवी ने कहा कि वह सुबह करीब 11 बजे ही अस्पताल में दवा लेने के लिए आई थी। डॉक्टर को दिखाने के बाद जब वह दवा लेने के बाद यहां लगे वाटर कूलर में पानी पीने लगी तो यहां पर उसे ठंडा पानी नहीं मिला। ऐसे में पार्किंग के सामने रखे कैंपर से पानी पीया।


अर्जन नगर निवासी रेखा रानी ने बताया कि वह आपातकालीन ओपीडी में किसी मरीज का पता लेने के लिए पहुंची थी। यहां पर लगा हुआ वाटर कूलर चल नहीं रहा है। ऐसे में इमरजेंसी में आने वाले लोगों को भी पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed